एम्स-कल्याणी में 84 जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती जारी, 24 अगस्त तक आवेदन का अवसर

IANS | August 4, 2026 4:54 PM

कोलकाता, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एम्स, कल्याणी, पश्चिम बंगाल ने अपने विभिन्न विभागों में कार्यकाल के आधार पर जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 84 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक

IANS | August 4, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार जारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने मंगलवार को विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह विधेयक 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान हुए अतिरिक्त सरकारी खर्च को भारत की संचित निधि (कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया) से अधिकृत करने से संबंधित है।

दिल्ली में अगस्त बनेगा मनोरंजन का महीना, संगीत से कविता तक... राजधानी में एक से बढ़कर एक बड़े कार्यक्रमों का आयोजन

IANS | August 4, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले बेहतरीन इवेंट्स की तलाश कर रहे हैं, तो इस महीने राष्ट्रीय राजधानी में संगीत, कविता, कहानी और कल्चरल शोज की शानदार बहार देखने को मिलेगी। मशहूर गायकों से लेकर लोकप्रिय कवियों तक, इस बार हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में दिल्ली में होने वाले उन प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में, जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

नया सीएएस सिस्टम बना चुनौती, बीएसई और एनएसई पर एक ही समय पर कई स्टॉक्स के क्लोजिंग प्राइस भारी अंतर

IANS | August 4, 2026 4:34 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए बाजार नियामक सेबी द्वारा लागू किया गया नया प्राइस डिस्कवरी सिस्टम सीएएस (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन) चुनौती बन गया है। इससे दोनों एक्सचेंजों पर एक ही स्टॉक के एक ही समय पर अलग-अलग क्लोजिंग प्राइस दर्ज किए जा रहे हैं, जिसने निवेशकों को दुविधा में डाल दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले अनुपम खेर, बोले- 'ऐसे व्यक्तित्व से हर मुलाकात कुछ नया सीखने का मौका देती है'

IANS | August 4, 2026 4:30 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

लगातार तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 210 अंक लुढ़का, निफ्टी 0.6 प्रतिशत फिसला

IANS | August 4, 2026 4:17 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस तरह लगातार चार सत्रों से जारी बढ़त का सिलसिल थम गया। इस दौरान, रियल एस्टेट, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण प्रमुख बेंचमार्क नीचे गिर गए, जबकि मेटल शेयरों ने व्यापक रुझान के विपरीत रुख अपनाया। फॉर एंड ओनर्स एक्सपायरी को लेकर बाजार में अस्थिरता बनी रही। वहीं, बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति संबंधी फैसले से पहले निवेशक सतर्क नजर आए।

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग: श्रीलंका की कप्तान अथापथु और बल्लेबाज दुलानी को बड़ा फायदा

IANS | August 4, 2026 4:17 PM

दुबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 रैंकिंग जारी की है। इसमें श्रीलंकाई खिलाड़ियों कप्तान चमारी अथापथु और इमेशा दुलानी को बड़ा फायदा हुआ है। दोनों ने पाकिस्तान को खिलाफ श्रीलंका की टी20 सीरीज में 2-1 जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। दुलानी प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं।

आईटीबीपी भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 282 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 10 अगस्त से

IANS | August 4, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश का एक प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) ने मेडिकल ऑफिसर समेत विभिन्न 282 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सिम्फनी का मुनाफा 5 प्रतिशत गिरकर 40 करोड़ रुपए रहा

IANS | August 4, 2026 3:30 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एयर कूलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी सिम्फनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

पीएलआई टेक्सटाइल स्कीम में केंद्र ने 170 कंपनियों के आवेदन को दी मंजूरी

IANS | August 4, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पीएलआई टेक्सटाइल स्कीम के अंतर्गत अब तक कुल 170 कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को दी गई।