आर्टिकल 370 हटने की वर्षगांठ पर पाकिस्तानी शरणार्थियों में उत्साह, 5 अगस्त को उत्सव मनाने की तैयारी

IANS | August 4, 2026 11:55 PM

सांबा, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को हटाए जाने की वर्षगांठ से पहले सांबा जिले में पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी समुदाय के लोगों ने 5 अगस्त को अपने लिए ऐतिहासिक और अधिकारों की बहाली का दिन बताते हुए इसे पूरे उत्साह के साथ मनाने की बात कही। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष लांबा राम गांधी और समुदाय के अन्य सदस्यों ने कहा कि 5 अगस्त 2019 उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि इसी दिन उन्हें वर्षों से लंबित अधिकार मिलने का रास्ता खुला।

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट एआई2379 में टर्बुलेंस, सात यात्री घायल, चार क्रू मेंबर अभी अस्पताल में भर्ती

IANS | August 4, 2026 11:30 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 को मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक भारी टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में क्षणिक बदलाव आया, जिससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आईं। हालांकि, विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल्स में सृष्टि का संघर्ष बेकार, भारत को मिली हार

IANS | August 4, 2026 11:25 PM

बेंगलुरु, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड टेनिस अंडर-14 जूनियर टीम फाइनल में कर्नाटक की सृष्टि किरण ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरा सिंगल्स मैच जीता, लेकिन भारत को चेकिया के प्रोस्टेजॉव में ग्रुप 4 राउंड रॉबिन स्टेज में इटली के खिलाफ 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के 7 साल, युवाओं ने कहा- 'अमन, विकास और सुरक्षा का नया दौर'

IANS | August 4, 2026 11:24 PM

कुलगाम, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाए जाने की वर्षगांठ से पहले कुलगाम जिले के कई युवाओं ने फैसले का समर्थन किया। युवाओं ने कहा कि इसके बाद जम्मू-कश्मीर में शांति, सुरक्षा, विकास और सामान्य जनजीवन में उल्लेखनीय बदलाव दिख रहे हैं। पहले जहां बार-बार हड़ताल, पत्थरबाजी और बंद का माहौल रहता था, वहीं अब शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिली है।

योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था से बलिया का कायापलट, आधुनिक सुविधाओं से बच्चे और अभिभावक खुश

IANS | August 4, 2026 11:17 PM

बलिया, 4 अगस्‍त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में किए जा रहे सुधारों का असर अब सरकारी विद्यालयों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बलिया के विकास खंड नवानगर स्थित 1927 में स्थापित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर, इसका उदाहरण बनकर उभरा है।

नीमच में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर: स्वयं सहायता समूहों ने बदली हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति

IANS | August 4, 2026 11:17 PM

नीमच, 4 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर नारी' और 'लखपति दीदी' के संकल्प को मध्य प्रदेश के नीमच जिले की ग्रामीण महिलाओं ने जमीनी स्तर पर नई पहचान दी। घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सफल उद्यमी बनकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांवों में रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए मॉडल भी स्थापित कर रही हैं।

धनबाद में 'मेघ पाइन अभियान' का दो साल में दिखा असर, जल संकट का मिला टिकाऊ समाधान

IANS | August 4, 2026 10:12 PM

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सुरक्षित पेयजल, भूजल संरक्षण और भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए 'मेघ पाइन अभियान' पिछले दो दशकों से उत्तर बिहार और झारखंड के धनबाद में वर्षा जल संचयन और पारंपरिक कुओं के पुनर्जीवन पर काम कर रहा है। अभियान के प्रतिनिधि एकलव्य प्रसाद का कहना है कि यदि हर व्यक्ति अपने हिस्से की बारिश के पानी को जमीन में वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाए तो भूजल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

तरंग शक्ति 2.0 : 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद वायुसेना का सबसे बड़ा मल्टी नेशनल अभ्यास, जोधपुर में गरजेंगे दुनिया के घातक जेट

IANS | August 4, 2026 10:03 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से ही दुनिया भर की मित्र देशों की वायुसेना भारत के साथ वायु सैन्य अभ्यास की इच्छुक है। वजह है जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने सटीक स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तानी मेन लैंड पर आतंकी हेड क्वार्टरों को जमींदोज किया, वो भी बिना किसी कोलेटरल डैमेज के, इसी की बारीकी और तकनीक को समझने के मकसद से इंडियन एयरफोर्स के साथ अभ्यास करने की एक लंबी फेहरिस्त तैयार है। अलगे 2 महीने तक भारतीय वायुसेना का एक्सरसाइज कैलेंडर पूरी तरह से पैक है।

बीपीएसएससी भर्ती 2026: पुलिस अवर निरीक्षक के 150 पदों पर नौकरी का अवसर, 9 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 4, 2026 9:46 PM

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 150 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीपीएल 2026: रोमांचक मुकाबले में चमके मोनू शुक्ला, आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 'सुपर ओवर' में हराया

IANS | August 4, 2026 9:42 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में मंगलवार को न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला 'सुपर ओवर' तक पहुंचा, जिसमें आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने जीत हासिल की। बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन के चलते मोनू शुक्ला को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।