'हम उसे 1-2 साल भी रखेंगे', वो कहानी जब सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में फंसी उजमा को 'मौत के कुएं' से निकाला

IANS | August 5, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। "अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंस गए हैं तो वहां भारतीय दूतावास आपकी मदद करेगा।" मुस्कराते हुए अपने देश के नागरिकों के लिए हर पल मदद को तत्पर रहने वाली वो शख्सियत सुषमा स्वराज थीं। चेहरे पर तेज, वाणी में ओज और जिह्वा पर सरस्वती, भारतीय राजनीति की स्तंभ प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज ने अपने कुशल नेतृत्व से इस देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाने की पहल की। उन्होंने विदेश मंत्रालय का दरवाजा जिस तरह देश-विदेश के भारतीयों के लिए खोला वह अभूतपूर्व कदम था, जो हमेशा याद किया जाता रहेगा।

मॉडलिंग क्या होती है, ये भी नहीं जानती थीं तनुश्री चक्रवर्ती, फिर बनीं बंगाली सिनेमा की पहचान

IANS | August 5, 2026 4:57 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मों की दुनिया में कई सितारों का सफर किसी प्लानिंग के तहत शुरू नहीं होता। कुछ लोग अचानक मिले मौके को अपनी मेहनत से बड़ी पहचान में बदल देते हैं। बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। आज वह अपनी खूबसूरती, अभिनय और अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि जब उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था, तब उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। एक मामूली शुरुआत से तनुश्री ने धीरे-धीरे विज्ञापनों, फिल्मों और फिर राजनीति तक का सफर तय किया।

जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स, आपसी सम्मान बहाल करने की अपील की

IANS | August 5, 2026 4:53 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ चल रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेलने को लेकर लेकर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और हेड कोच डैरन सैमी आमने-सामने हैं। विवाद की वजह से दोनों के पेशेवर और निजी रिश्ते भी खराब हुए हैं। यह वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने अल्जारी जोसेफ और डैरेन सैमी से आपसी विवाद सुलझाने की अपील की है।

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

IANS | August 5, 2026 4:49 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण चालक बनता जा रहा है। सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में ईवी की बिक्री 2016 में लगभग 50,000 यूनिट से बढ़कर 2025 में 23 लाख यूनिट हो गई है, यानी करीब 46 गुना वृद्धि दर्ज की गई। अनुमान है कि 2034 तक भारत का ईवी बाजार 191.04 अरब डॉलर का हो जाएगा और इस दौरान इसकी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 54.94 प्रतिशत रहेगी।

रक्षाबंधन पर भाइयों तक समय पर पहुंचेंगे पार्सल, डाक विभाग ने दिल्ली के 34 डाकघरों में स्थापित किए विशेष काउंटर

IANS | August 5, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने दिल्ली में विशेष तैयारियां की हैं। दिल्ली सर्किल के तहत 34 प्रमुख डाकघरों के साथ-साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष राखी काउंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि राखियों और अन्य जरूरी पार्सलों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई है।

भारतीय सेना में अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, 350 पदों के लिए फटाफट 7 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 5, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना में नौकरी करना देश के हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने 68वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अंतर्गत पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों (ग्रेजुएट्स) से विभिन्न 350 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना की ओर से यह कोर्स अप्रैल 2027 में प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में प्रारंभ होगा।

उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 152 अंक उछला

IANS | August 5, 2026 4:07 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर को अपरिवर्तित रखने और पश्चिम एशिया में तनाव के नए संकेतों के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार दिन के उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने अपने अधिकांश इंट्राडे लाभ को खो दिया और अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे आ गए।

आईसीसी रैंकिंग: वनडे में नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को बढ़त, नामीबियाई खिलाड़ियों को भी फायदा

IANS | August 5, 2026 3:47 PM

दुबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। आईसीसी ने बुधवार को पुरुषों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में डच टीम के कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।

डीआरआई ने 364 मीट्रिक टन प्रतिबंधित पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया, यूएई से किए जा रहे थे आयात

IANS | August 5, 2026 3:41 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कांडला बंदरगाह पर आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनरों को जब्त किया है। इस खेप को यूएई से आयात होने की गलत जानकारी दी गई थी जबकि खेप पाकिस्तान से आई थी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को दी गई।

आरबीआई द्वारा रेपो रेट को स्थिर रखने से कारोबार भरोसा मजबूत होगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा: इकोनॉमिस्ट्स

IANS | August 5, 2026 3:30 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बुधवार को रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के यथावत रखने के फैसले का उद्योग जगत और अर्थशास्त्रियों ने व्यापक रूप से स्वागत किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से कारोबारी भरोसा मजबूत होगा और निवेश गतिविधियों को गति मिलेगी।