3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद
नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह दिल्ली से अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो सकें।