डीआरडीओ-एडीए भर्ती: 111 प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन जारी, 28 वर्ष के युवाओं के पास मौका

IANS | August 7, 2026 4:30 PM

बेंगलुरु, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन एक प्रमुख संस्था, वैमानिकी विकास एजेंसी (एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी - एडीए) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के कुल 111 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकैंसी की घोषणा की है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत आने वाले 62 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले: केंद्रीय मंत्री

IANS | August 7, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को संसद को बताया कि खाड़ी क्षेत्र से 4,052 नाविकों को वापस लाया गया है और 3 अगस्त तक भारत आने वाले 62 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सफलतापूर्वक गुजर चुके हैं। इनमें से 23 भारतीय ध्वज वाले और 39 विदेशी ध्वज वाले जहाज थे।

व्हाट्सएप मैलवेयर हमले से 10,000 से अधिक भारतीयों को बचाया गया: सरकार

IANS | August 7, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की समन्वित कार्रवाई के जरिए व्हाट्सऐप अकाउंट हैक करने वाले एक बड़े मैलवेयर अभियान से 10,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से कमांड एंड कंट्रोल (सी2) सर्वरों को जियो-ब्लॉक करने सहित कई कदम उठाए गए, जिससे इस साइबर हमले के प्रभाव को रोका जा सका।

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते लाल हुआ बाजार, सेंसेक्स 456 अंक गिरा; निफ्टी 24,600 से नीचे फिसला

IANS | August 7, 2026 4:10 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वित्तीय सेवाओं और बैंक शेयरों में गिरावट के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नए सिरे से बनी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने मध्य पूर्व में संभावित शांति समझौते पर संदेह पैदा कर दिया, जिसके चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क दबाव में रहे।

आईओसीएल में 433 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 6 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 7, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आईओसीएल ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड) में स्थित अपने केंद्रों पर टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) के विभिन्न 433 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

छत्तीसगढ़ : धमतरी का ठेनही बना जिले का पहला सोलर गांव, 'पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना' का मिल रहा लाभ

IANS | August 7, 2026 3:43 PM

धमतरी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना' ने अब आम लोगों को बिजली बिल से बड़ी राहत दे रही है। देश के लाखों परिवार इस योजना से फ्री बिजली का फायदा ले रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ठेनही गांव अब जिले का पहला सोलर गांव बन गया है।

भारत में जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 3.28 लाख यूनिट्स पर रही: फाडा

IANS | August 7, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर 3,27,901 इकाई पर पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 66 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'

IANS | August 7, 2026 3:17 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय हथकरघा और पारंपरिक परिधानों की मजबूत समर्थक अभिनेत्री विद्या बालन ने 'नेशनल हैंडलूम डे' के अवसर पर देश की समृद्ध बुनाई परंपरा और कारीगरों के सम्मान में एक खास पोस्ट साझा किया। अपनी खूबसूरत साड़ियों के चयन और सार्वजनिक आयोजनों में भारतीय हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए जानी जाने वाली विद्या ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने हैंडलूम सिल्क साड़ियों की खूबसूरती, विरासत और उन्हें तैयार करने वाले बुनकरों की मेहनत को सलाम किया।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस : सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी की

IANS | August 7, 2026 3:09 PM

गांधीनगर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मनाए जा रहे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (नेशनल हैंडलूम डे) के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित गरवी गुर्जरी स्टोर जाकर हथकरघा उत्पादों की खरीदारी की।

'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार

IANS | August 7, 2026 3:01 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके पास छह पालतू बिल्लियां हैं, जिनको लेकर ईशा ने कहा कि जब वह लंबे और थकाऊ शूटिंग शेड्यूल के बाद घर पहुंचती है, तो उन्हें सबसे ज्यादा सुकून अपनी बिल्लियों के बीच ही मिलता है।