'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच
मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर, निर्माता और होस्ट करण जौहर एक बार फिर रियलिटी स्ट्रीमिंग शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें सस्पेंस, धोखा, रणनीति और रोमांच का जबरदस्त मेल देखने को मिला।