मेक्सिको ने अमेरिका को एवोकाडो निर्यात फिर से शुरू करने के लिए सुरक्षा योजना का किया ऐलान
मेक्सिको सिटी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि उनकी सरकार अपराध से प्रभावित मिचोआकन राज्य में सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। इसका मकसद अमेरिका को एवोकाडो का एक्सपोर्ट फिर से शुरू करना है, जिसे सेफ्टी की वजह से फिर से रोक दिया गया था।