योगी सरकार में बदली बेसिक शिक्षा की तस्वीर, देवरिया के सहवा का पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बना प्रदेश का मॉडल स्कूल

IANS | August 6, 2026 11:44 PM

देवरिया, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा की तस्वीर तेजी से बदली है। एक समय जहां सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, वहीं आज देवरिया के सहवा स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय राज्य के मॉडल स्कूलों में शुमार हो गया है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

वेस्टर्न रेलवे ने गुजरात में समाखियाली-भाचाऊ सेक्शन को चार लेन किया, सीआरएस ने किया निरीक्षण

IANS | August 6, 2026 11:41 PM

अहमदाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टर्न रेलवे ने गुजरात में समाखियाली-भाचाऊ रेल सेक्शन को चार लेन वाला बनाने का काम पूरा कर लिया है। यह एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिससे कच्छ इलाके और कांडला व मुंद्रा बंदरगाहों के बीच माल ढुलाई मजबूत होने और यात्री ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

विश्वकवि टैगोर : उपलब्धियों से परे एक जीवंत विचार, जिनकी प्रासंगिकता आज भी बरकरार

IANS | August 6, 2026 11:07 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका जीवन केवल उपलब्धियों का इतिहास नहीं होता, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवंत विचार बन जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर ऐसे ही महापुरुष थे, जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, समाज सुधार और मानवीय मूल्यों को एक साथ जोड़कर एक ऐसी दृष्टि दी, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

डीआईबीडी-डीआईसी भर्ती 2026 : यंग प्रोफेशनल के लिए कई पदों पर नौकरी के अवसर, तुरंत करें आवेदन

IANS | August 6, 2026 10:23 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के अधीन काम करने वाला एक राष्ट्रीय मंच, डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (डीआईबीडी), ने युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के विभिन्न पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जन्मदिन विशेष: दीपक चाहर ने निभाया बेटे होने का फर्ज, टीम इंडिया से वापस लिया था नाम

IANS | August 6, 2026 10:19 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के लिए प्रतियोगिता बहुत कड़ी है। प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल होता है। स्थापित क्रिकेटर भी किसी भी कीमत पर बाहर नहीं होना चाहते और इसके लिए बड़ा त्याग करते हैं। ऑलराउंडर दीपक चाहर की कहानी थोड़ी अलग है। दीपक ने बीमार पिता की देखभाल के लिए टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया था। उसके बाद से उन्हें कभी टीम में मौका नहीं मिला है।

एयरफोर्स के पायलट तैयार, बस तेजस मार्क 1ए जेट का इंतजार, कइयों की ट्रेनिंग हो चुकी है पूरी

IANS | August 6, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना को तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी पहले से ही लेट है, अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट एयरफोर्स को डिलीवर नहीं हो सका है, लेकिन इस देरी के बावजूद भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तेजस मार्क 1ए जब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन उन्हें उड़ाने वाले पायलट अभी से तैयार हैं। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, तेजस मार्क 1ए की फ्लाइंग के लिए पहले बैच के कई पायलटों की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है और कई की जारी है। फिलहाल, यह ट्रेनिंग पहले से मौजूद तेजस मार्क 1 पर ही चल रही है।

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती: 135 डिप्टी मैनेजर पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | August 6, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 135 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

ब्रिक्स देशों के पास विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने का सुनहरा अवसर: पीयूष गोयल

IANS | August 6, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता (मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस) को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, लचीली सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है।

'गगनयान' मिशन में बड़ी प्रगति, देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में अहम परीक्षण पूरे: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | August 6, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (एचएलवीएम3) के सभी प्रोपल्शन चरणों और संरचनाओं का विकास तथा ग्राउंड टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को क‍िया फोन, रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

IANS | August 6, 2026 8:26 PM

नई द‍िल्‍ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर बात हुई। साथ ही भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।