सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का किया शुभारंभ

IANS | August 6, 2026 3:33 PM

गांधीनगर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में 6 से 8 अगस्त के दौरान आयोजित हो रहे ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रेरक उपस्थिति में शुभारंभ कराया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका महत्वपूर्ण खनिजों, फार्मास्यूटिकल्स और विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करेंगे: पीयूष गोयल

IANS | August 6, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने जयपुर में आयोजित 'ब्रिक्स 2026 व्यापार मंत्रियों की बैठक' के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स), दवा उद्योग (फार्मास्यूटिकल्स) और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

सीसीपीए ने डार्क पैटर्न्स के खिलाफ कार्रवाई की; इंडिगो, जेप्टो, फर्स्टक्राई, फिजिक्स वाला समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना

IANS | August 6, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने इंडिगो, जेप्टो, फिजिक्स वाला, बुकमाईशो, फर्स्टक्राई और स्पाइसजेट समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया है। इन प्लेटफॉर्म पर 'डार्क पैटर्न' जैसे भ्रामक ऑनलाइन तरीके इस्तेमाल करने का आरोप है, जिनसे खरीदारी और सब्सक्रिप्शन के दौरान ग्राहकों को गुमराह किया जाता है।

एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर सहित 26 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 22 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 6, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एनपीसीसी लिमिटेड ने मैनेजर सहित विभिन्न 26 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत के लिए तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान

IANS | August 6, 2026 3:11 PM

कोलंबो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।

मां के 75वें जन्मदिन पर भावुक हुए राज कुंद्रा, बोले- 'आपके हर त्याग का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा'

IANS | August 6, 2026 3:04 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी मां के 75वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त किया। राज ने कहा कि उनकी मां ने पूरी जिंदगी उनके लिए जो त्याग, संघर्ष और निस्वार्थ प्रेम किया है, उसका कर्ज वह कभी नहीं चुका सकते। वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी सास उषा रानी कुंद्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी 'सबसे अच्छी दोस्त' और 'सबसे बड़ी चीयरलीडर' बताया।

डीजीक्यूए भर्ती 2026: टेक्नीशियन के कई पदों पर नौकरी का अवसर, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

IANS | August 6, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस) ने ग्रुप 'सी', गैर-मंत्रालयी, औद्योगिक पदों पर 7 टेक्नीशियन (अर्ध-कुशल) और 7 टेक्नीशियन (कुशल) की सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विजेंदर सिंह को देखकर शुरू की मुक्केबाजी, विराट कोहली का भी धन्यवाद करना चाहूंगी: साक्षी चौधरी

IANS | August 6, 2026 2:54 PM

भिवानी, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा रहा। खासतौर पर महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में 5 गोल्ड मेडल डाले। इन महिला मुक्केबाजों में साक्षी चौधरी का भी नाम शुमार रहा, जिन्होंने 51 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता। हरियाणा के भिवानी स्थित अपने घर पहुंचने पर साक्षी का भव्य स्वागत हुआ।

सीएम धामी से मिले महानिदेशक एनसीसी, विस्तार और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई चर्चा

IANS | August 6, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भारतीय आईटी सेक्टर में भर्ती सालाना 10 प्रतिशत बढ़ी, एआई से जुड़े पदों की मांग में तेज उछाल: रिपोर्ट

IANS | August 6, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के तकनीकी रोजगार बाजार में इस समय दो अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं। एक ओर टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यों की मांग में सालाना 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर एंट्री-लेवल आईटी नौकरियों में कमी देखने को मिली है। यह जानकारी जॉब पोर्टल फाउंडइट की एक नई रिपोर्ट में सामने आई है।