मेटा के एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन पर फिर होगी सरकार से बातचीत, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी निगरानी

IANS | August 6, 2026 8:17 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में मेटा के साथ अपनी बातचीत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इस दौरान कंपनी के कंटेंट रिकमेंडेशन एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली के कामकाज पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। भारत सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही और नियामकीय अनुपालन को लेकर अपनी निगरानी लगातार बढ़ा रही है।

28 अगस्त से विमेंस एशिया कप की शुरुआत, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच 'हाईवोल्टेज मैच'

IANS | August 6, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। भारत और पाकिस्तान को विमेंस एशिया कप 2026 के 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमें 5 सितंबर को 'हाई-वोल्टेज मैच' में आमने-सामने होंगी।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जारी की अपर लेयर एनबीएफसी की सूची, इस बार 17 कंपनियां शामिल, टाटा संस पर यथास्थिति बरकरार

IANS | August 6, 2026 8:07 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपर लेयर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की नई सूची जारी कर दी है। इस बार सूची में कुल 17 एनबीएफसी को शामिल किया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 और 2023-24 में यह संख्या 15 थी। अपर लेयर में शामिल कंपनियों पर आरबीआई की ओर से अधिक कड़े नियामकीय प्रावधान लागू होते हैं।

'ईरानी सशस्त्र बल किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार', कार्यवाहक रक्षा मंत्री की चेतावनी

IANS | August 6, 2026 7:42 PM

तेहरान, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रेजा ने गुरुवार को कहा कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान की सैन्य क्षमताएं उसके अपने रक्षा उद्योग और स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं।

रियल एस्टेट दिग्गज सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया को पहली तिमाही में 16.5 करोड़ रुपए का घाटा, रेवेन्यू भी घटा

IANS | August 6, 2026 7:37 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया लिमिटेड चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घाटे में चली गई है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसे पहली तिमाही में 16.5 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध घाटा (नेट लॉस) हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 34.4 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

डीपीएल 2026: यजस बल्ले से चमके, गेंदबाजी में नवदीप ने दिखाई धार, आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने हासिल की दूसरी जीत

IANS | August 6, 2026 7:28 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इस टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 39 रन से हराया। सीजन में दूसरी जीत के साथ आउटर दिल्ली वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

'जेन-जी देशविरोधी नहीं, उनकी शिकायतें वास्तविक', छात्र आंदोलनों पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

IANS | August 6, 2026 7:28 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हालिया छात्र आंदोलनों और जेन जी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि जेन जी विरोध-प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें 'देशविरोधी' नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश की अपनी नई पीढ़ी है और उनके मुद्दों को संवाद के जरिए समझकर समाधान निकालने की जरूरत है।

मजहब के नाम पर दरार डालने वाले मुसलमान नहीं, आत्मघाती आतंकवादी हैं : माधवी लता

IANS | August 6, 2026 7:23 PM

हैदराबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ यात्रा में अधिकतर लोग सिर्फ नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। ये शिवभक्त नहीं, बल्कि आतंकवादी हैं। भाजपा नेता माधवी लता ने रशीदी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर दरार डालने वाले लोग मुसलमान नहीं, आत्मघाती आतंकवादी हैं।

भारत का डीपीआई मॉडल बना डिजिटल कूटनीति का प्रमुख स्तंभ, एआई के साथ बढ़ रही वैश्विक पहुंच: रिपोर्ट

IANS | August 6, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) मॉडल अब केवल देश के भीतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग और डिजिटल कूटनीति का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहे भारतीय कंपनियों के नतीजे, बैंकिंग और मेटल सेक्टर ने दिखाई मजबूत बढ़त

IANS | August 6, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) में नुकसान के बावजूद बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (बीएफएसआई), धातु (मेटल), प्रौद्योगिकी (आईटी) और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन ने कॉरपोरेट मुनाफे को सहारा दिया है। यह जानकारी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) की एक रिपोर्ट में सामने आई है।