3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

IANS | August 8, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह दिल्ली से अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो सकें।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

IANS | August 8, 2026 8:27 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लगभग दो साल तक इंग्लैंड लायंस का हेड कोच बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इस साल के आखिर में अपने कोचिंग करियर का अगला चैप्टर शुरू करने वाले हैं। वह बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम से जुड़ेंगे।

अमेरिका के यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दो लोग लापता

IANS | August 8, 2026 8:17 AM

लॉस एंजिल्स, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के यूटा राज्य में लगी जंगल की भीषण आग को बुझाने के दौरान शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

दूसरा वनडे: राशिद खान ने झटके 6 विकेट, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराया

IANS | August 7, 2026 11:54 PM

ब्रेडी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने स्टार स्पिनर राशिद खान की घातक गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में 92 रन से हार दिया। अफगानिस्तान के दिए 300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड 33.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई।

ईरान के मंत्री की प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति

IANS | August 7, 2026 10:45 PM

भुवनेश्वर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोज‍ित 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से ईरान के कार्यवाहक विज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मसूद शम्स-बख्श ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

रायपुर : सीएमएचओ ने नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन की सभी शर्तें

IANS | August 7, 2026 10:04 PM

रायपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बेमेतरा (छत्तीसगढ़) ने संविदा के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न 52 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

झारखंड : सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक वार्ता, अंतिम समझौते तक सत्याग्रह रहेगा जारी

IANS | August 7, 2026 9:57 PM

रांची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई।

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवालों को तेल कंपनियों ने किया खारिज, कहा- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

IANS | August 7, 2026 9:33 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि देश भर में की गई व्यापक जांच में ईंधन में नमी या क्लोराइड सम्मिश्रण का कोई प्रमाण नहीं मिला है। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीएमएस) यानी ई20 की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के भीतर है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

भारत का मेडिकल डिवाइस सेक्टर 2047 तक 250 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | August 7, 2026 9:20 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का मेडिकल डिवाइस उद्योग आने वाले वर्षों में तेजी से विस्तार करते हुए वर्ष 2047 तक 250 अरब डॉलर के बाजार तक पहुंच सकता है। यह बात शुक्रवार को फिक्की-डीयूए कंसल्टिंग द्वारा 'भारतीय हेल्थकेयर में मेडिकल इक्विपमेंट की सर्विस और मेंटेनेंस - सुरक्षित, भरोसेमंद और टिकाऊ मेडिकल डिवाइस मेंटेनेंस इकोसिस्टम की ओर' विषय पर जारी रिपोर्ट में कही गई है।

दूसरा वनडे: इब्राहिम जादरान का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 300 रन का लक्ष्य दिया

IANS | August 7, 2026 9:12 PM

ब्रेडी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने आयरलैंड को जीत के लिए 300 रन का लक्ष्य दिया है।