सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सीनियर मैनेजर समेत 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | June 11, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स/एसपीवी/मेट्रो रेलवे/रेलवे मंत्रालय/सरकारी विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त अधिकारियों/मैनेजरों से विभिन्न 15 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन बेसिस' (स्थायी नियुक्ति) पर अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, 25 पदों के लिए 12 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 11, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार का मंत्रिमंडल सचिवालय (कैबिनेट सेक्रेटेरिएट) ने अलग-अलग विषय अनुसार सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'जल्द ही मिलते हैं', रियान पराग ने कंधे के सफल ऑपरेशन की दी जानकारी

IANS | June 11, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। पराग लगभग 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान चल रहे थे।

भारत-ब्रिटेन तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम ने टेक्नोलॉजी एडवाइजरी काउंसिल का किया गठन

IANS | June 11, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। आईटी इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था नैसकॉम ने ब्रिटेन टेक्नोलॉजी एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) के गठन की घोषणा की है, जो ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के लिए एक रणनीतिक उद्योग सलाहकार निकाय के रूप में काम करेगी और भारत-ब्रिटेन तकनीकी साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव देगी। यह घोषणा गुरुवार को की गई।

थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने विमेंस एशिया कप में जगह बनाई

IANS | June 11, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एसीसी विमेस प्रीमियर कप के क्वार्टर-फाइनल में गुरुवार को आसान जीत के साथ थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने इस साल के आखिर में होने वाले विमेंस टी20 एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

शीर्ष भारतीय बैंकों ने विदेशी मुद्रा में जमा पर बढ़ाई ब्याज दर

IANS | June 11, 2026 4:47 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय बैंकों ने विदेशी मुद्रा में जमा (फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट -एफसीएनआर (बी) डिपाजिट) विशेष रूप से अमेरिकी डॉलर जमा पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत तक कर दिया है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) और यस बैंक का नाम शामिल है।

आईएन-स्पेस ने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड के लिए तीन भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप्स का किया चयन

IANS | June 11, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सरकारी एजेंसी इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (आईएन-स्पेस) ने गुरुवार को तीन भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप्स — एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज, सैटश्योर एनालिटिक्स इंडिया और टीएम2स्पेस टेक्नोलॉजीज — को अपने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (टीएएफ) योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए चुना है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भर्ती: 167 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून

IANS | June 11, 2026 4:39 PM

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने सफाई सेवक सहित 167 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

कोल इंडिया में 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों की भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ाई

IANS | June 11, 2026 4:35 PM

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सीआईएल ने अलग-अलग क्षेत्रों में ई-1 ग्रेड के मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के कुल 660 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

राष्ट्रीय राजमार्गों की देखरेख में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, सरकार ने तैनात किए एआई-संचालित सर्वेक्षण वाहन

IANS | June 11, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने देश भर में उन्नत नेटवर्क सर्वे वाहन (एनएसवी) तैनात किए हैं, जो 3डी लेजर-आधारित तकनीक से लैस हैं। इस पहल को भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की डेटा-आधारित और सक्रिय रखरखाव प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।