सावरकर क्विज विवाद : सामान्य शिक्षा मंत्री ने जांच और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

IANS | August 8, 2026 9:25 PM

तिरुवनंतपुरम, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री एन शमसुद्दीन ने सामान्य शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि वे कासरगोड के कुंबला और मंजेश्वर उप-जिलों के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित 'फ्रीडम क्विज' से जुड़े विवाद की विस्तृत जांच करें और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

ग्वालियर: ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

IANS | August 8, 2026 9:17 PM

भोपाल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो चांदी बरामद की है, जिसमें चांदी की मूर्तियां और ज्वेलरी शामिल है।

जन्मदिन विशेष : डेब्यू फिल्म 'सौदागर' से रातों-रात शोहरत, फिर मिली गुमनामी...

IANS | August 8, 2026 9:10 PM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने 90 के दशक में कई ऐसे सितारे देखे, जिन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन कलाकारी के दम पर डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया। उन्हीं कलाकारों में एक नाम विवेक मुशरान का है। विवेक मुशरान का जन्म 9 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुआ था।

हर 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है : राहुल गांधी

IANS | August 8, 2026 8:50 PM

प्रयागराज, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छात्रों को संबोधित किया और उनसे फीडबैक भी ली। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है।

रवींद्र जडेजा: श्रीलंका सीरीज में हो सकते हैं अहम, गेंद और बल्ले से रहा है प्रभावी प्रदर्शन

IANS | August 8, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया में अधिकांश युवा खिलाड़ी हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। साई सुदर्शन भी पहले टेस्ट से बाहर हैं, और रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस दौरे पर अनुभवी ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा बेहद अहम हो सकते हैं।

सरकार ने समुद्री प्रशासन को डिजिटाइज करने और नाविकों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया 'ई-समुद्र' प्लेटफॉर्म

IANS | August 8, 2026 7:59 PM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को समुद्री क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को गति देने और नाविकों के कल्याण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'ई-समुद्र' नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो नाविकों, शिपिंग कंपनियों, बंदरगाहों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

इसरो-एचएसएफसी भर्ती : साइंटिस्ट-इंजीनियर के कई पदों पर निकली वैकेंसी, 10 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | August 8, 2026 7:34 PM

बेंगलुरु, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक प्रमुख इकाई, मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी), ने विभिन्न विषयों के आधार पर साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ के पदों पर सीधी भर्ती के तहत उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

IANS | August 8, 2026 7:18 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घाटे का सामना करना पड़ा। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा (कंसो. नेट लॉस) सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 248.73 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 233.73 करोड़ रुपए था।

अमेरिका का अतिरिक्त टैक्स प्रावधान, भारत के लिए चुनौती : विदेशी मामलों के एक्सपर्ट महेश सचदेव

IANS | August 8, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर दिया है। मामला अब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी प्रतिनिधि सभा में पहुंचा है। वहां से पारित होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की मुहर के साथ ही ये कानून का रूप ले लेगा। इस बिल में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ लगाने का प्रावधान है। क्या भारत को इससे डरने की जरूरत है और इसका कूटनीतिक संबंधों पर क्या असर पड़ेगा? इसे लेकर आईएएनएस ने विदेशी मामलों के विशेषज्ञ महेश सचदेव से बात की।

सीडब्ल्यूजी 2026: पैतृक गांव लौटीं 'गोल्डन गर्ल' शर्मिला धनखड़, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

IANS | August 8, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शर्मिला धनखड़ शनिवार को हरियाणा स्थित महेंद्रगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव छिथरोली पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। गांव की बेटी के सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयघोष के साथ शर्मिला का स्वागत किया।