पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को भेंट की कलमकारी महाभारत पेंटिंग, उनकी पत्नी को दिया सिल्क स्टोल गिफ्ट
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को भारत की समृद्ध कला और हस्तशिल्प परंपरा से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। इन उपहारों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत, शिल्पकला और पारंपरिक कौशल को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया।