पीएम मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा

IANS | June 16, 2026 1:06 PM

ब्रातिस्लावा, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा कर लिया है। यूरोपीय देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वह एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को लेकर कहा कि इसके नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे।

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

IANS | June 16, 2026 11:41 AM

ब्रातिस्लावा, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रातिस्लावा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में वाराणसी पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पेंटिंग प्रदर्शनी देखने के बाद प्रधानमंत्री ने भारत और स्लोवाकिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति में लोगों तथा देशों को एक-दूसरे के करीब लाने की अद्भुत शक्ति होती है।

यूएनएससी सुधार: भारत ने केवल अस्थायी सदस्यता बढ़ाने के सुझाव को 'विफलता के करीब' बताकर किया खारिज

IANS | June 16, 2026 10:29 AM

संयुक्त राष्ट्र, 16 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार को लेकर जारी वैश्विक चर्चा के बीच भारत ने केवल अस्थायी सदस्य देशों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को “विफलता की कगार पर पहुंचा हुआ” बताते हुए खारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि विश्व संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था में सार्थक और व्यापक सुधार की आवश्यकता है, न कि केवल सीमित बदलावों की।

स्लोवाक राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले- 'आपके विचार हमेशा बहुत प्रेरक और मूल्यवान होते हैं'

IANS | June 16, 2026 9:46 AM

ब्रातिस्लावा, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की समझ और विचारों को बहुत प्रेरणात्मक और कीमती बताया और कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई।

पीएम मोदी का ब्रातिस्लावा दौरा ऐतिहासिक, भारत और स्लोवाकिया ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर: विदेश मंत्रालय

IANS | June 16, 2026 9:26 AM

ब्रातिस्लावा, 16 जून (आईएएनएस)। भारत और स्लोवाकिया के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्लोवाक की राजधानी पहुंचे और दोनों देशों ने एक अहम रक्षा समझौते समेत कई डील पर हस्ताक्षर किया। विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि स्लोवाक पीएम रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर पीएम मोदी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

भारतीय-अमेरिकी लॉमेकर्स ने टेक्सास में भारत-विरोधी हरकत की निंदा की

IANS | June 16, 2026 9:01 AM

वॉशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस के छह भारतीय-अमेरिकी सदस्यों ने टेक्सास के फ्रिस्को सिटी हॉल के बाहर इमिग्रेशन से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा फाड़े जाने की कड़ी निंदा की है। साथ ही, जेनोफोबिया (विदेशियों के प्रति नफरत) और भारत-विरोधी बयानों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुटता भी जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

IANS | June 16, 2026 8:16 AM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दो दिन के दौरे पर फ्रांस के एवियन पहुंचेंगे। यह उनके दो देशों के दौरे का तीसरा और आखिरी पड़ाव होगा।

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

IANS | June 15, 2026 11:42 PM

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज कर भारत का मान बढ़ाया। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उपहार में दी जैकेट पहनकर आए पीएम फित्सो, दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का किया स्वागत

IANS | June 15, 2026 9:12 PM

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में पीएम रॉबर्ट फित्सो के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्‍चर्यचक‍ित हो गए। उन्‍होंने देखा क‍ि फित्सो वही जैकेट पहने हुए हैं, जो उन्‍होंने उन्‍हें उपहार में दी थी। पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जाहि‍र की।

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को 'असाधारण उपलब्धि' की दी बधाई, बोले– 'ये राजनीतिक चमत्कार'

IANS | June 15, 2026 4:24 PM

ब्रातिस्लावा, 15 जून (आईएएनएस)। स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फित्सो ने भारत के अपने समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने को उन्होंने “राजनीतिक चमत्कार” करार दिया।