वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,829 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
काराकास, 16 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला में 24 जून को आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,829 हो गई है। नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज ने बुधवार को यह जानकारी दी। रोड्रिगेज के सोशल मीडिया पर जारी अपडेट के अनुसार, घायलों की संख्या 16,740 बनी हुई है।