दुनिया के 13 देशों पर गंभीर भुखमरी का संकट, यूएन की नई रिपोर्ट ने लाखों लोगों को लेकर जताई चिंता

IANS | June 18, 2026 2:59 PM

रोम, 18 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने दुनिया के कई क्षेत्रों में भोजन की गंभीर कमी को लेकर चेतावनी जारी की है। एफएओ और डब्ल्यूएफपी कहा है कि जून और नवंबर 2026 के बीच ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ माने जाने वाले 13 देशों में लाखों लोगों के लिए गंभीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका है।

300 अरब डॉलर की फंडिंग, प्रतिबंध हटाना, होर्मुज से 60 दिनों तक टोल फ्री ट्रांजिट, जानें यूएस-ईरान डील में और क्या-क्या है?

IANS | June 18, 2026 2:15 PM

वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रहे संघर्ष और तनाव को खत्म करने के लिए गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का मकसद दोनों पक्षों के बीच सीजफायर को बढ़ाना और होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग ट्रांजिट फिर से शुरू करना है।

अमेरिकी राजदूत गोर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, आतंकवाद और नशीले पदार्थों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | June 18, 2026 1:57 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नशीले पदार्थों और गैर कानूनी ड्रग्स से बचाने समेत सीमा सुरक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर बातचीत की।

अमेरिका-ईरान समझौते का पाकिस्तान ने किया स्वागत, पीएम शहबाज बोले- तुरंत खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट

IANS | June 18, 2026 12:04 PM

इस्लामाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच महीनों के संघर्ष के बाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर गुरुवार को हस्ताक्षर हुआ। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे ऐतिहासिक 'इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू)' बताया और कहा कि होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोल दिया जाएगा।

ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को बताया क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा की कीमतों के लिए अहम

IANS | June 18, 2026 11:02 AM

वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी हासिल की है। उन्होंने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेल्स में समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले, दुश्मनी खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के मकसद से यूएस-ईरान एमओयू फाइनल किया।

नए चेयरमैन केविन वॉर्श के नेतृत्व में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, लगातार चौथी बार दरें स्थिर

IANS | June 18, 2026 10:07 AM

वॉशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नए चेयरमैन केविन वॉर्श के पद संभालने के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति बैठक में प्रमुख ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। हालांकि, फेड के कम से कम आधे नीति निर्माताओं का मानना है कि इस साल के अंत तक ब्याज दरें पहले के अनुमान से अधिक रह सकती हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

IANS | June 18, 2026 9:21 AM

एवियन, 18 जून (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

पेरिस में पीएम मोदी के स्वागत पर भारतीय समुदाय ने जताई खुशी, फ्रांस में पहले हिंदू मंदिर निर्माण पर किया गर्व

IANS | June 18, 2026 8:27 AM

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। पेरिस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करके हम लोगों को बहुत गर्व का एहसास हुआ है।

पेरिस पहुंचने पर पीएम मोदी बोले- 'भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय के प्रयासों पर गर्व'

IANS | June 18, 2026 7:33 AM

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के एवियन में जी-7 समिट में सफल बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह पेरिस पहुंचे। वहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें भारत और फ्रांस को एक-दूसरे के करीब लाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी हमारी दुनिया की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।

भारत की सुरक्षा के समर्थन में ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा

IANS | June 17, 2026 11:49 PM

एवियन (फ्रांस), 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अगर भारत पर कभी हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद करेगा। भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं।