कनाडा के ओंटारियो में जंगल की आग से गंभीर धुआं फैला, रेल सेवा भी हुई बाधित

IANS | July 16, 2026 12:09 PM

ओटावा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। हाल के दिनों में कनाडा के उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में लगी जंगली आग की वजह से देश की राजधानी ओटावा और कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो समेत कई इलाकों में बहुत ज्यादा धुआं और हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है।

युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए पेंटागन का नया कदम, सैनिकों की होगी टेस्टोस्टेरोन जांच

IANS | July 16, 2026 11:38 AM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने ट्रंप प्रशासन की व्यापक सैन्य तैयारी योजना के तहत 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी सक्रिय ड्यूटी और रिजर्व सैन्यकर्मियों के लिए टेस्टोस्टेरोन की कमी की अनिवार्य जांच कराने का आदेश दिया है।

भारत-यूएस ट्रेड डील से दोनों देशों को मिले समान लाभ: वर्जीनिया के पूर्व गवर्नर मैकऑलिफ (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 16, 2026 11:34 AM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। वर्जीनिया के पूर्व गवर्नर टेरी मैकऑलिफ ने भारत-अमेरिका के बीच एक मजबूत व्यापार समझौते का समर्थन करते हुए कहा कि, किसी भी समझौते से दोनों देशों के श्रमिकों और ट्रेड को समान रूप से लाभ मिलना चाहिए।

पीएम मेलोनी ने पाकिस्तानी मूल की लड़की की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोलीं- 'महिलाओं की आजादी नकारना मंजूर नहीं'

IANS | July 16, 2026 9:59 AM

रोम, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इटली में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो कथित सांस्कृतिक या धार्मिक वजहों के नाम पर एक महिला की आजादी, उनका सम्मान और उनके अस्तित्व को नकारने की मंशा रखते हैं। इसका ताजा उदाहराण पाकिस्तान मूल की 18 साल की समन अब्बास की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले के दौरान देखने को मिला। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी इस मामले में कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

IANS | July 16, 2026 9:55 AM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से शुरू करने के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार घरेलू शिप प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, कंस्ट्रक्शन में तेजी लाने के लिए विदेशी साझेदारों के साथ काम करेगी और दशकों की गिरावट के बाद अमेरिका के नौसैनिक औद्योगिक बेस को फिर से बनाएगा।

रोम में इजरायल और लेबनान ने की छठे राउंड की वार्ता, 'पायलट जोन' शुरू करने के करीब पहुंचे दोनों पक्ष

IANS | July 16, 2026 9:10 AM

रोम, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच रोम में बातचीत का एक नया दौर पूरा हुआ। इस बातचीत के साथ दोनों पक्ष एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के करीब पहुंच गए हैं। इसके तहत दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों का नियंत्रण इजरायली सेना से लेबनानी सेना को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर 90 मिनट तक जारी रखा हमला

IANS | July 16, 2026 8:24 AM

वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को 90 मिनट तक ताबड़तोड़ हमले किए।

भारत-यूके एफटीए की शुरुआत, भरूच से ब्रिटेन रवाना हुई ब्रेक पार्ट्स की पहली खेप

IANS | July 15, 2026 9:53 PM

नई द‍िल्‍ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुए फ्री ट्रेड डील के तहत बुधवार को भरूच जिले के झगड़िया जीआईडीसी स्थित ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फ्लोमेटालिक यूनिट से पहले निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार (डीजीएफटी), भरूच के सांसद मनसुखभाई वसावा, सेवंतुभाई वसावा, और रवजीभाई वसावा उपस्थित रहे।

एफटीए से भारत-यूके के बीच नए व्यापार युग की शुरुआत, 'जीरो टैरिफ' से निर्यातकों को फायदा

IANS | July 15, 2026 9:32 PM

नई द‍िल्‍ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (एफटीए) को दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस समझौते से कपड़ा, आयुर्वेद, कृषि, प्रोसेस्ड फूड, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, रत्न-आभूषण और हस्तशिल्प जैसे कई क्षेत्रों को बड़ी उम्मीदें हैं।

भारत-यूके सीईटीए से आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती, व्यापार और रोजगार बढ़ने की उम्मीद: ब्रिटिश उप उच्चायुक्त

IANS | July 15, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) बुधवार से लागू हो गया। अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इसे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा और दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।