कीव समेत कई शहरों पर रूस ने दागीं 13 मिसाइलें और 151 ड्रोन, दो की मौत और कई घायल : जेलेंस्की
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कीव में बुधवार रात रूसी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें आठ बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 151 ड्रोन भी इस्तेमाल किए। जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है।