भारत के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे पनामा के विदेश मंत्री, कई उच्च-स्तरीय बैठकों में लेंगे हिस्सा

IANS | July 19, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पनामा गणराज्य के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। उनका मकसद दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करना है।

इजरायल की आलोचना करने वालों को दबाने के लिए अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों का इस्तेमाल : अराघची

IANS | July 18, 2026 5:54 PM

तेहरान, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने निशाना साधते हुए दावा किया कि अमेरिकी टैक्सपेयर के पैसे का इस्तेमाल इजरायल की आलोचना करने वालों को चुप कराने के लिए किया जा रहा है।

ईयू-भारत एफटीए के जरिए 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने पर भारत-फिनलैंड की नजर

IANS | July 18, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत और फिनलैंड ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने तथा प्रस्तावित ईयू-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के जरिए वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की संभावनाओं पर सहमति जताई है।

अमेरिकी चुनावी व्यवस्था की नाकामी उजागर हुई, ट्रंप के दावों पर बोले काउंसलर पीटर नवारो

IANS | July 18, 2026 4:07 PM

वाशिंगटन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में चीन की जासूसी और ईरान-रूस की सेंधमारी का खुलासा किया। ट्रंप ने सेव अमेरिका एक्ट पारित करने के लिए कांग्रेस से समर्थन भी मांगा। इन सबके बीच राजनीतिक गलियारे की हलचल बढ़ी हुई है। डेमोक्रेट्स पार्टी के सभी नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप पर चौतरफा निशाना साधा। राष्ट्रपति के काउंसलर पीटर नवारो ने ट्रंप का समर्थन किया और चुनावी व्यवस्था को इसका जिम्मेदार ठहराया।

चंडीगढ़ में आयोजित होगी ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक, वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों पर रहेगा जोर

IANS | July 18, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 2026 का आयोजन चंडीगढ़ में होने जा रहा है। इस बैठक में ब्रिक्स के सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ नेता मिलकर सहयोग बढ़ाएंगे, इनोवेशन को बढ़ावा देंगे और आने वाले समय की स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए मिलकर हल निकालेंगे।

एस जयशंकर ने विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के नए स्पेस युग की शुरुआत

IANS | July 18, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च करने की क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के अगले स्पेस युग की शुरुआत हुई।

पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इजरायल, इनात विल्फ ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

IANS | July 18, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की पूर्व सांसद और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल के लोग भारत और पीएम मोदी के लिए अच्छी राय रखते हैं। लोग दोनों देशों के बीच अगले कुछ वर्षों में एक बड़े और गहरे अलायंस की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है।

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा कम हुआ, 51 फीसदी भारतीयों ने पुतिन पर दिखाया सबसे ज्यादा विश्वास: प्यू सर्वे

IANS | July 18, 2026 2:11 PM

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को मिला। इसकी एक बड़ी वजह ट्रंप की बयानबाजी और उनके फैसलों को माना जा रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे के अनुसार, पिछले साल से अब तक अमेरिका को भारत में लेकर लोगों की सकारात्मक सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।

ईरान से समझौता तभी संभव, जब बदलेगा उसका रुख : इजरायल की पूर्व सांसद इनात विल्फ

IANS | July 18, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ऐसे ही हमले जारी रखता है, तो ईरान का आक्रामक और विनाशकारी रूप देखने को मिलेगा। इस बीच इजरायल की राष्ट्रीय संसद नेसेट की पूर्व सदस्य और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने दोनों देशों में इस तनावपूर्ण स्थिति और इसके प्रभाव को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की।

नेपाली में जेन-जी के चहेते पीएम बालेंद्र शाह के खिलाफ युवाओं ने क्यों खोला मोर्चा? कुछ ही महीने में उठी इस्तीफे की मांग

IANS | July 18, 2026 12:18 PM

काठमांडू, 18 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के खिलाफ जेन-जी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीते दिन युवाओं की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान देखने को मिला। पिछले जेन-जी आंदोलन के तहत नेपाल के युवाओं ने केपी ओली की सरकार गिराकर बालेंद्र शाह को सत्ता तक पहुंचाया था। बड़े-बड़े दावे करने वाली बालेंद्र शाह की सरकार से लोगों की उम्मीदें ज्यादा थीं, लेकिन उनके फैसलों की वजह से धीरे-धीरे लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी, जिसका नतीजा निकला कि एक बार फिर जेन-जी नेपाल की सड़कों पर उतर आया है।