'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

IANS | July 19, 2026 3:59 PM

तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने इराकी समकक्ष फुआद हुसैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। द इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, बातचीत में अराघची ने इस बात पर जोर दिया है कि तेहरान और बगदाद के बीच कीमती संबंध पर कुछ व्यक्तिगत और अनआधिकारिक बातों का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

IANS | July 19, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया। हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। इस बीच इजरायली मीडिया इजरायल ह्योम ने सऊदी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दावा किया कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं।

लेबनान के राष्ट्रपति आउन पहुंचे वाशिंगटन, ट्रंप से हिज्बुल्लाह और इजरायल के मुद्दे को लेकर करेंगे चर्चा

IANS | July 19, 2026 2:37 PM

वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वाशिंगटन पहुंचे हैं। आउन व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिज्बुल्लाह के हथियार डालने और लेबनान से इजरायली सेना की वापसी सुनिश्चित करने की योजना पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जांजीबार के राष्ट्रपति से की मुलाकात; शिक्षा, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

IANS | July 19, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में जांजीबार, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन डॉ. हुसैन अली म्विनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उच्च शिक्षा, कैपेसिटी बिल्डिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और वॉटर सप्लाई समेत कई प्राथमिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

'नेतन्याहू न्यूयॉर्क आए तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए,' ममदानी के बयान पर इजरायली नेताओं का फूटा गुस्सा

IANS | July 19, 2026 1:20 PM

न्यूयॉर्क, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर इजरायली नेताओं ने उन्हें चौतरफा घेर लिया। अमेरिका में इजरायली राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने ममदानी पर पलटवार करते हुए कहा कि नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की आपकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

रूस ने कीव पर दागीं दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- 'अब तक के बड़े हमलों में से एक'

IANS | July 19, 2026 12:15 PM

मास्को, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक करार दिया है।

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में यूएस ने किए कई धमाके

IANS | July 19, 2026 11:43 AM

वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के हमले में पहली बार दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। इसके बाद अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने सैनिकों के मारे जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

IANS | July 19, 2026 11:33 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रपति और प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मु की तीन देशों की यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु रविवार की सुबह राजधानी नई दिल्ली से रवाना हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे से इन देशों के साथ भारत के संबंधों को नई रफ्तार मिलेगी।

अमेरिका ने समझौते से किए वादे नहीं निभाए, इसलिए ईरान ने भी अपने दायित्वों का पालन रोका: उपविदेश मंत्री गरीबाबादी

IANS | July 19, 2026 9:51 AM

तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपविदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ शांति समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना बंद कर दिया है। वाशिंगटन ने समझौते के तहत अपने वादों को तोड़ा है।

शांति समझौते का उल्लंघन ट्रंप के हस्ताक्षर को अमान्य साबित करता है: मोजतबा खामेनेई

IANS | July 19, 2026 9:31 AM

तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान में जारी हमलों के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान के साथ हाल ही में हस्ताक्षर किए गए शांति समझौते का अमेरिका की ओर से उल्लंघन किया जाना एक बार फिर यह साबित करता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन की कोई कीमत नहीं है और वह अमान्य है।