28 अक्टूबर 1940: वो रात जब ग्रीस ने हां नहीं, कहा ‘न’ और रच दिया इतिहास
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कभी-कभी एक 'हां' वो काम नहीं कर पाती जो एक 'न' से मुमकिन होता है। ऐसा ही दशकों पहले हुआ। दो देशों के बड़े नाम आमने-सामने थे। एक बहुत मजबूत था तो दूसरा थोड़ा कमजोर। लेकिन कहानी में यही ट्विस्ट है। कमजोर समझे जाने वाले देश ने 'न' कहने की हिम्मत दिखाई और दुनिया में वाहवाही पाई। ये देश था ग्रीस और 28 अक्टूबर 1940 को उसके शासक ने इटली के तानाशाह को 'ओही' (ओएक्सआई) यानी 'न' कहने की हिम्मत दिखाई थी।