बांग्लादेश में एनसीपी नेता का कमरे में मिला शव, पुलिस कर रही जांच
ढाका, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से हिंसा में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल के कुछ दिनों में राजनीतिक हमले और हत्या देखी गई है। बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की लगाम यूनुस की अंतरिम सरकार के हाथों से पूरी तरह निकल चुकी है।