जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीयों ने बताया- 'गौरव का पल'
अम्मान, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन पहुंच चुके हैं। जॉर्डन में कदम रखते ही भारत के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग अम्मान में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए अपनी खुशी छिपा नहीं सके। आईएएनएस के साथ खास बातचीत में उन्होंने जमकर भारतीय प्रधानमंत्री की सराहना की।