पिलग्रिम्स का साहसिक सफर: 'मेफ्लावर' अमेरिका की नींव का जहाज

IANS | December 17, 2025 8:26 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अटलांटिक महासागर की लंबी और खतरनाक यात्रा के बाद एक छोटा-सा लकड़ी का जहाज अमेरिका के तट के पास 18 दिसंबर 1620 की सर्द सुबह आकर ठहरा। इस जहाज का नाम था 'मेफ्लावर।' उस पल किसी को अंदाजा नहीं था कि समुद्र की लहरों से जूझता यह जहाज आने वाले सदियों में अमेरिका के इतिहास, राजनीति और पहचान की नींव बन जाएगा।

ओमान पहुंचे पीएम मोदी, बोले- 'भारत के साथ पक्की दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों वाली जगह'

IANS | December 17, 2025 7:22 PM

मस्कट, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर ओमान पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

सिंहावलोकन 2025: जब हॉट माइक ऑन रह गया और दुनिया ने सच सुन लिया

IANS | December 17, 2025 6:50 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में कुछ ऐसे मौके भी आए जिन्होंने साबित कर दिया बड़े बड़ों की एक पल की असावधानी भी वैश्विक सुर्खियां बटोर सकती है। हॉट माइक के ये पल न केवल वायरल हुए, बल्कि कूटनीति, राजनीति और सत्ता के गलियारों में असहजता भी लेकर आए। कुछ बातें भी बनीं और विवादों ने भी जन्म लिया।

पीएम मोदी की इथियोपिया यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे : भारतीय राजदूत अनिल राय

IANS | December 17, 2025 6:08 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के अंतिम चरण में ओमान के लिए रवाना हुए। ओमान से पहले पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया में मौजूद थे। वहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। वहीं, प्रधानमंत्री के इथियोपिया दौरे को लेकर वहां पर मौजूद भारत के राजदूत अनिल कुमार राय ने आईएएनएस से बातचीत की।

सुरक्षा चिंताओं को लेकर ढाका में भारत का वीजा ऑफिस बंद, एमईए ने बांग्लादेशी हाई कमिश्नर को किया तलब

IANS | December 17, 2025 6:01 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर गहरी चिंता जताई।

पीएम मोदी की ओमान यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा : इंडस्ट्री

IANS | December 17, 2025 4:51 PM

मस्कट, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। साथ ही एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह बयान भारतीय कारोबारियों ने बुधवार को दिया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका संबंधों को मिला बढ़ावा, मजबूत हुई साझेदारी

IANS | December 17, 2025 3:39 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 11 सालों के कार्यकाल में भारत-अफ्रीका संबंधों को एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया है। भारत और अफ्रीका के बीच सदियों से आपसी सहयोग का ये संबंध चलता आ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस साझेदारी को और मजबूती मिली।

एलन मस्क की बड़ी जीत: ऑस्ट्रेलिया में चार्ली किर्क शूटिंग वीडियो से पाबंदी हटी

IANS | December 17, 2025 3:27 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की सरकार डिजिटल नियमों को लेकर किसी भी अन्य देश के मुकाबले थोड़ी ज्यादा सख्त है। टीनएजर्स के लिए एज लिमिट सेट करने को लेकर दुनिया ने तारीफ की। हाल ही में एक वीडियो पर ऑस्ट्रेलिया में बैन लगाया गया। ये चार्ली किर्क हत्या का क्लिप था। एक्स पर इसे दुनिया भर में लोग देख रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस पर तुरंत रोक लगा दी। बात अदालत तक पहुंची।

इथियोपिया से ओमान रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अबी अहमद खुद गाड़ी चलाकर एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे

IANS | December 17, 2025 2:47 PM

अदीस अबाबा, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया की यात्रा पूरी कर ओमान की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। एक बार फिर इस अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ड्राइविंग व्हील पर दिखे। वो खुद ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे।

सिडनी आतंकी हमले पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया से एकजुट होने की अपील

IANS | December 17, 2025 2:13 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर रविवार 14 दिसंबर को हुए आतंकी हमले की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।