सैकड़ों कट्टरपंथियों ने मीडिया हाउस में मचाया तांडव, यूनुस ने एडिटर से की बात
ढाका, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। जिस उम्मीद से बांग्लादेश की जनता नए साल का इंतजार कर रही थी, उस उम्मीद पर हिंसा का ग्रहण लग चुका है। बांग्लादेश में अगले साल चुनाव होने हैं और उसके पहले हिंसक घटनाओं ने गुजरते साल में एक बार फिर युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के उस वादे को कठघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें बांग्लादेश में शांति, समृद्धि और लोकतंत्र की बहाली का दावा किया गया था। निर्दलीय उम्मीदवार और इकबाल मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से देश में आगजनी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।