न्यूयॉर्क: सिख किशोर पर हमले के मामले में शख्स गिरफ्तार, घृणा अपराध का आरोप
न्यूयॉर्क, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एमटीए) की बस में एक सिख किशोर पर हमले के बाद 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उस पर घृणा-अपराध हमले का आरोप लगाया गया है।