बांग्लादेश चुनाव में भारत ने लोकतांत्रिक और सबको साथ लेकर चलने वाले प्रोजेक्ट पर दिया जोर : वीणा सिकरी

IANS | February 13, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बंपर जीत हासिल की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और उसके प्रमुख तारिक रहमान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी और इसके बाद पार्टी प्रमुख से फोन पर बातचीत भी की। बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत के नजरिए पर भारत की पूर्व हाई कमिश्नर वीणा सिकरी ने कहा कि जब तक चुनाव आजाद, निष्पक्ष और सबको साथ लेकर चलने वाले नहीं होंगे, वे लोकतांत्रिक नहीं हो सकते।

बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार, भारत समेत दक्षिण एशिया पर क्या हो सकता है असर?

IANS | February 13, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिराए जाने के लगभग 18 महीनों के बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव हुए। शुक्रवार को सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। इससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में बीएनपी की बहुमत की सरकार बन रही है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि बीएनपी की सरकार आने के बाद बांग्लादेश के भारत और दक्षिण एशिया के साथ रिश्तों पर कैसा असर पड़ेगा।

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को चुनाव में जीत की दी बधाई, भारत-बांग्लादेश की खुशहाली की जताई प्रतिबद्धता

IANS | February 13, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की बड़ी जीत हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहले बीएनपी और पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी। बाद में पीएम मोदी ने तारिक से फोन पर भी बातचीत की और जीत की बधाई दी।

थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए पुनीत अग्रवाल

IANS | February 13, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पुनीत अग्रवाल को थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी वर्तमान समय में मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही यह काम संभाल लेंगे।

बांग्लादेश चुनाव में सात महिला उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी रहा अहम मुद्दा

IANS | February 13, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव में द डेली स्टार की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अब तक 284 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और गठबंधन ने 208 सीटों पर जीत दर्ज की है। बांग्लादेश के चुनाव में इस साल महिलाओं की राजनीति में भागीदारी एक अहम मुद्दा रहा।

पीएम मोदी भारत में जिन नीतियों को प्रमोट कर रहे वे भारतीयों के लिए फायदेमंद हैं: इजरायली राजदूत

IANS | February 13, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल और हमास के बीच ट्रंप के 20 सूत्रीय समझौते के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। ट्रंप की अध्यक्षता में इस बोर्ड में कई देश शामिल हो चुके हैं, वहीं कई देश अब भी इसमें शामिल होने के फैसले पर विचार कर रहे हैं। भारत उनमें से एक है।

तीसरी बार बारबाडोस की प्रधानमंत्री बनीं मिया अमोर मोटले, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | February 13, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मिया अमोर मोटले ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दर्ज की है। मोटले की लेबर पार्टी ने देश की असेंबली की सभी 30 सीटों पर जीत हासिल की है। सरकारी टीवी सीबीसी बारबाडोस ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मिया मोटले को बधाई दी।

बांग्लादेश चुनाव: अमेरिकी राजदूत क्रिस्टेंसन ने बीएनपी और तारिक रहमान को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी

IANS | February 13, 2026 11:46 AM

ढाका, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 फरवरी, गुरुवार को हुए संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। बांग्लादेशी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की एकतरफा बढ़त हो रही है। वहीं बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने अपनी दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। जीत के साथ ही उनके लिए बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ब्रेंट टी. क्रिस्टेंसन ने शुक्रवार को बीएनपी और उसके अध्यक्ष तारिक रहमान को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

अप्रैल में चीन पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, साल के आखिर में जिनपिंग करेंगे अमेरिका का दौरा

IANS | February 13, 2026 11:01 AM

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल 2026 में चीन यात्रा की पुष्टि की है। ट्रंप ने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक समिट के लिए अप्रैल में चीन जाएंगे। इसके साथ ही प्रेसिडेंट शी के इस साल के आखिर में अमेरिका आने की उम्मीद है।

बांग्लादेश चुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, कहा- सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत

IANS | February 13, 2026 9:45 AM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है।