बांग्लादेश चुनाव के बाद तेजी से बदलेगा राजनीतिक माहौल : अरविंद गुप्ता
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वोटिंग को लेकर कई सख्त नियमों का ऐलान किया गया है। बांग्लादेश में चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इस बीच शिक्षक अरविंद गुप्ता ने कहा कि ये चुनाव सबको साथ लेकर चलने वाला नहीं है। वहीं, उन्होंने 'सीड्स ऑफ हेट : बांग्लादेश एक्सट्रीमिस्ट सर्ज' नाम की किताब पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।