अमेरिका ने शेयर किया 'अखंड भारत' का मानचित्र, पीओके से अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा

IANS | February 7, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया अंतरिम व्यापार समझौते की जानकारी सामने आ गई है। इस संबंध में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के एक्स हैंडल से इस व्यापार समझौते से संबंधित भारत का मानचित्र साझा किया गया है, जिससे चीन और पाकिस्तान दोनों को ही मिर्ची लगने वाली है।

अमेरिका के इन प्रोडक्ट्स के लिए भारतीय बाजार बंद, कृषि और डेयरी समेत ये उत्पाद शामिल, देखें लिस्ट

IANS | February 7, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की विस्तार से जानकारी सामने आ गई है। दोनों देशों के बीच समझौते के ऐलान के बाद से ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से माहौल बनाया जा रहा था कि इस डील में किसानों के हितों की बलि चढ़ाई जा रही है। हालांकि, अब इससे पर्दा उठ चुका है कि भारतीय डेयरी और फार्मिंग सेक्टर पर इस डील का क्या असर होगा।

पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

IANS | February 7, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंच चुके हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक के लिए मलेशिया पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उन्होंने क्लासिकल और लोकनृत्य की तैयारी की है।

पाकिस्तान धमाके में आईएसकेपी एंगल, सरकार ने इंटेलिजेंस की चूक को नजरअंदाज कर भारत पर साधा निशाना

IANS | February 7, 2026 1:58 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए खतरनाक धमाके में 30 से ज्यादा लोग मारे गए और 160 घायल हुए हैं। आतंक के पनाहगार पाकिस्तान ने 24 घंटे के अंदर अफगानिस्तान और भारत को इस धमाके का जिम्मेदार ठहरा दिया।

पीएम मोदी के मलेशिया दौरे को लेकर भारतीय समुदाय उत्साहित, लोग बोले- हम इस पल का बेसब्री से कर रहे इंतजार

IANS | February 7, 2026 1:30 PM

कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के विदेश दौरे पर मलेशिया पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी का ये इस साल का पहला विदेश दौरा है। मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया में रहेंगे। पीएम मोदी के मलेशिया दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वे इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

IANS | February 7, 2026 12:35 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने फ्रेमवर्क की जानकारी साझा करते हुए दोनों देशों के बीच हुए समझौते का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया है।

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

IANS | February 7, 2026 9:00 AM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ताओं के प्रति देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है। दोनों देशों ने कहा है कि अंतरिम समझौता हमारे देशों की साझेदारी में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय मलेशिया दौरा, प्रवासी भारतीय बोले- हमें उनका बेसब्री से इंतजार

IANS | February 6, 2026 3:59 PM

कुआलालंपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे। प्रवासी भारतीय उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें वो कलाकार भी हैं जो पीएम मोदी के सम्मुख अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | February 6, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। ऐसे में किसी भी देश के लिए ऐसी अर्थव्यवस्था को नजरअंदाज करना मुश्किल है।

बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ने आगामी चुनाव को बताया 'पाखंड’, यूएस से की खास अपील

IANS | February 6, 2026 11:55 AM

वाशिंगटन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दावा किया है कि उनके देश में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव एक "पाखंड" है, जिसका "भरोसा नहीं किया जा सकता है।" इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका से अपील की कि वह इस चुनाव प्रक्रिया को खारिज कर मान्यता देने से बचें।