तुर्किए नहीं ओमान में अमेरिका के साथ वार्ता करना चाहता है ईरान
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान की मांग है कि इस हफ्ते अमेरिका के साथ बातचीत तुर्किए में नहीं बल्कि ओमान में हो। इसके साथ ही ईरान ने मांग की है कि दोनों पक्षों के बीच इस बैठक का दायरा सिर्फ न्यूक्लियर मुद्दों पर दो-तरफा बातचीत तक सीमित रखा जाए।