अमेरिका में आंशिक शटडाउन का चौथा दिन, ट्रंप की सांसदों से फंडिंग मंजूरी के लिए वोट अपील
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में फिलहाल आंशिक रूप से शटडाउन लागू है। कुछ समय पहले ही अमेरिका में अब तक का सबसे लंबा शटडाउन लागू हुआ था। वहीं, 2026 के फंडिंग बजट को मंजूरी नहीं मिलने की वजह से एक बार फिर से आंशिक शटडाउन लागू हो गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों से आंशिक सरकारी शटडाउन को जल्दी खत्म करने की अपील की है।