अरब लीग के प्रमुख भारत-अरब विदेश मंत्रियों की अहम बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे

IANS | January 29, 2026 10:52 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। लीग ऑफ अरब स्टेट्स (एलएएस) के सेक्रेटरी जनरल अहमद अबुल घीत गुरुवार को दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने मिस्र के नेताओं और राजनयिक घीत का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत जब वैश्विक मंचों पर जगह लेता है तो दुनिया की भलाई होती है: राजदूत जैन थेस्लेफ

IANS | January 29, 2026 8:36 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ, जिसे सभी समझौतों की जननी माना जा रहा है। भारत में स्वीडन के राजदूत जैन थेस्लेफ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

नेपाल चुनाव को लेकर तैयारियों के बीच भारत ने भेजी मदद की दूसरी खेप

IANS | January 29, 2026 8:23 PM

काठमांडू, 29 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल में 5 मार्च 2026 को चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में भारत की तरफ से चुनाव के सकुशल आयोजन के लिए मदद भेजी जा रही है। भारत ने चुनाव से जुड़ी मदद की दूसरी खेप नेपाल को वित्त मंत्री रमेशोर प्रसाद खनल की मौजूदगी में सौंपा। भारत की तरफ से मदद का दूसरी खेप नेपाल में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने गुरुवार को काठमांडू में वित्त मंत्रालय में हुए एक सेरेमनी के दौरान सौंपी।

एचडी कुमारस्वामी और पीयूष गोयल से मिले कनाडाई मंत्री टिम हॉजसन

IANS | January 29, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के ऊर्जा मंत्री टिम हॉजसन इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 में शामिल होने के लिए चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। भारत में आईईडब्ल्यू में शामिल होने के बाद उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और भारत के भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री एच डी कुमारस्वामी से भी मुलाकात की है।

भारत-ईयू एफटीए रोजगार और कौशल के नए दरवाजे खोलने वाला है : स्वीडिश राजदूत जैन थेस्लेफ

IANS | January 29, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ, जिसे 'मदर ऑफ ऑल ट्रेड' माना जा रहा है। बदलते ग्लोबल ऑर्डर के बीच एफटीए समझौते को एक उम्मीद की तौर पर देखा जा रहा है। तमाम यूरोपीय देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए उत्साहित हैं। इस बीच भारत में स्वीडन के राजदूत जैन थेस्लेफ ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारत में प्रतिभा का खजाना है और यहां के युवा क्रिएटिविटी और इनोवेशन दिखाते हैं।

ईरान पर हमले की तैयारी पूरी, अमेरिका का घातक यूएसएस अब्राहम लिंकन तेहरान के करीब

IANS | January 29, 2026 4:44 PM

वॉशिंगटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से बड़े स्ट्राइक की धमकी दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि इस बार का हमला पिछली बार से भी बड़ा होगा। अमेरिका ने हिंद महासागर में घातक यूएसएस अब्राहम लिंकन को उतारा है, जो ईरान के करीब पहुंच रहा है।

ट्रंप की चेतावनी से भड़का ईरान, बोला-अमेरिका ने हमला किया तो इजरायल को करेंगे टारगेट

IANS | January 29, 2026 3:00 PM

वॉशिंगटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु डील को लेकर बात नहीं बनी। न्यूक्लियर प्रोग्राम और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन को लिमिट करने को लेकर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच शुरुआती बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की चेतावनी दी। इससे आगबबूला ईरान ने भी ट्रंप को पलटकर जवाब देने की धमकी दी है।

बांग्लादेश चुनाव से पहले बढ़ा विवाद, बीएनपी ने जमात पर फासीवादी प्रोपेगेंडा फैलाने का लगाया आरोप

IANS | January 29, 2026 1:30 PM

ढाका, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ गया है।

ग्रीस की पर्यटन मंत्री ने अपने डेलीगेशन के साथ नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट घिका प्रदर्शनी का किया दौरा

IANS | January 28, 2026 10:20 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रीस की पर्यटन मंत्री ओल्गा केफालोगियानी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में प्रदर्शन देखने के लिए खास दौरे पर भारत आईं।

भारत और सऊदी अरब ने आतंकवाद से निपटने में उभरती चुनौतियों पर की चर्चा

IANS | January 28, 2026 9:48 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद (एसपीसी) की राजनीतिक, वाणिज्य और सुरक्षा सहयोग कमेटी के तहत भारत-सऊदी अरब सुरक्षा वर्किंग ग्रुप की तीसरी मीटिंग बुधवार को रियाद में हुई।