बांग्लादेश: बेगम खालिदा जिया की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर पूर्व पीएम
ढाका, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार अभी भी उनका इलाज एवरकेयर हॉस्पिटल के कोरोनरी केयर यूनिट में चल रहा है। 23 नवंबर को उन्हें भर्ती कराया गया था।