कनाडा गैर अमेरिकी देशों के साथ दोगुना करेगा व्यापार, विदेश मंत्री अनिता आनंद का दावा

IANS | November 26, 2025 6:45 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद ने अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्री ने दावा किया है कि कनाडा अगले 10 वर्षों में गैर-अमेरिकी देशों के साथ अपने व्यापार को दोगुना करेगा। इसके लिए कनाडा अपनी विदेश नीति में बदलाव कर रहा है।

इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, कम से कम 13 लोगों की मौत

IANS | November 26, 2025 6:43 PM

जकार्ता, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के सात इलाकों और शहरों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 13 लोगों की मौत हो गई है। प्रोविंशियल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीपीबीडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सबक्लेड 'के' फ्लू: यूके, यूएस और कनाडा में बढ़ते केस, क्या है यह नया खतरा?

IANS | November 26, 2025 5:43 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया एक बार फिर इन्फ्लूएंजा के एक नए रूप से जूझ रही है। इस बार चर्चा में है ‘सबक्लेड के’, एच3एन2 फ्लू का उभरता हुआ स्ट्रेन, जिसके कारण यूके और कनाडा में केस अचानक बढ़ गए हैं। यह नाम जितना तकनीकी लगता है, असल में उतना ही चिंता का विषय इसलिए बना है क्योंकि यह वेरिएंट असामान्य रूप से फैल रहा है और कुछ देशों में अस्पतालों पर दबाव बढ़ा चुका है।

इजरायल में खसरे का बढ़ा प्रकोप: अध्ययन में खुलासा,'कोविड के बाद वैक्सीन से डर जिम्मेदार'

IANS | November 26, 2025 4:53 PM

तेल अवीव, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल इन दिनों हेल्थ सेक्टर के दो मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। एक तरफ खसरे के बढ़ते मामलों का खतरा है, और दूसरी तरफ लोगों में वैक्सीन के प्रति बढ़ती झिझक है। जिस देश ने वर्षों तक अपने बच्चों को नियमित टीकाकरण में लगभग बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा था, वहीं अब कोविड-19 महामारी के बाद पैदा हुई वैक्सीनेशन के प्रति अरुचि ने उस भरोसे को कमजोर कर दिया है।

अफ्रीका की जमीन के नीचे दबी है 'दौलत', छुपे खजाने ने बदली जियो पॉलिटिक्स

IANS | November 26, 2025 4:19 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, नाइजर और सूडान का नाम आते ही हिंसा, गृह युद्ध, प्राकृतिक आपदा या फिर गरीबी-भुखमरी की चर्चा होने लगती है। ये कारण ऐसे हैं जो किसी भी देश को कमजोर करते हैं या दया का पात्र बनाते हैं। लेकिन एक सच ऐसा भी है जो इन देशों की खूबसूरती और अमीरी को दर्शाता है। ऐसी सच्चाई जिसने जियो पॉलिटिक्स को काफी प्रभावित किया है।

इटली में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर मेलोनी का एक्शन, हत्या मामले में होगी उम्रकैद की सजा

IANS | November 26, 2025 4:00 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाया है। इटली के सदन ने मंगलवार को एक कानून को मंजूरी दे दी, जिसके तहत महिलाओं की हत्या को क्रिमिनल लॉ में शामिल किया गया है।

आंतरिक भ्रष्टाचार से खस्ताहाल हुई पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

IANS | November 26, 2025 2:34 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से हाल में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति की वजह आंतरिक विफलताएं हैं। इसमें बाहरी दबाव का कोई योगदान नहीं है।

27 नवंबर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में रखी थी नोबेल पुरस्कार की नींव

IANS | November 26, 2025 2:13 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अल्फ्रेड नोबेल नाम के शख्स ने 27 नवंबर 1895 में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की थी। खास बात यह है कि अल्फ्रेड ने इस पुरस्कार का ऐलान अपनी वसीयत में किया था।

बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण, अवामी लीग ने देशभर में शुरू किया प्रदर्शन, यूनुस से की इस्तीफे की मांग

IANS | November 26, 2025 12:39 PM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो रही है, वैसे-वैसे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यूनुस की सरकार के आने के बाद से देश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। आए दिन अलग-अलग जगहों से हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच अवामी लीग ने देशभर में विरोध मार्च का ऐलान कर दिया है।

नेपाल में फिर से सड़क पर उतरे जेन जी, पीएम कार्की के पर्सनल सेक्रेटरी को लेकर मचा बवाल; इस्तीफे की मांग

IANS | November 26, 2025 10:44 AM

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल में जेनरेशन जेड (जेन-जी) प्रोटेस्ट के दौरान भड़की हिंसा के बाद केपी ओली की सरकार गिरा दी गई थी। हालांकि, अगले साल की शुरुआत में वहां आम चुनाव होने वाला है, लेकिन अभी भी हालात स्थिर नहीं हैं। चुनावी तामझाम से इतर नेपाल में जेन-जी फिर से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।