रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन प्रवक्ता बोले- 'कुछ भी नया नहीं है, भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए आजाद है'
मॉस्को, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में भारत और रूस के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, रूस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। रूस ने कहा कि भारत किसी भी सप्लायर से क्रूड खरीदने के लिए आजाद है और एनर्जी सोर्सिंग पर उसके फैसलों में कुछ भी अजीब नहीं है।