62 साल पहले 'द बीटल्स' के खुमार में डूबा था अमेरिका, ब्रिटिश गायकों ने संगीत जगत की मोड़ दी थी धारा

IANS | February 8, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व संगीत और पॉप संस्कृति के इतिहास में 9 फरवरी 1964 का दिन खास अहमियत रखता है। ये एक विंड ऑफ चेंज की तरह रहा, जो निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज है। इसी दिन ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'द बीटल्स' पहली बार अमेरिकी टेलीविजन के लोकप्रिय कार्यक्रम 'द एड सुलिवन शो' में दिखा। इस एक प्रसारण ने न केवल बैंड के करियर की दिशा बदल दी, बल्कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में युवा संस्कृति, संगीत और फैशन पर गहरा प्रभाव डाला।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील एमएसएमई सेक्टर के लिए वरदान: सीएआईटी

IANS | February 8, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ यानी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के पहले चरण को अंतिम रूप दिए जाने से भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर को अमेरिकी बाजार में व्यापार के नए और बड़े अवसर मिलेंगे।

भारत-मलेशिया निवेश, लोकल करेंसी और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, व्यापार को 18 अरब डॉलर से आगे ले जाने की योजना

IANS | February 8, 2026 7:09 PM

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन की मलेशिया यात्रा के दौरान भारत और मलेशिया ने लोकल करेंसी में व्यापार, डिजिटल इकोनॉमी और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह साल 2026 की पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

पीएम मोदी का मलेशिया दौरा: ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों से आर्थिक साझेदारी तक का सफर रहा शानदार

IANS | February 8, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरा कर रविवार को स्वदेश लौटे। उन्होंने इस आधिकारिक दौरे को दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला बताया।

मलेशिया के उद्योगपति पीएम मोदी के नेतृत्व से हुए प्रभावित, बोले- 'वह एक महान और मिलनसार नेता हैं'

IANS | February 8, 2026 6:19 PM

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे से वापस अपने देश लौट रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के चार बड़े बिजनेस लीडर्स से बातचीत की। बरजया के प्रमुख विंसेंट टैन ची यिउन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की।

रेको डिक खदान पर दुनिया की नजर, आड़े आए बलूचों को रोकने के लिए पाकिस्तानी हुक्मरानों ने बनाया प्लान

IANS | February 8, 2026 5:44 PM

कराची, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान का बलूचिस्तान इन दिनों दुनिया के बड़े देशों को खूब लुभा रहा है। पाकिस्तानी हुक्मरान, जिनका बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमलों से पार पाना मुश्किल है, वो भी इस प्राकृतिक संपदा से लबरेज प्रांत के रेको डिक खदान को गैर मुल्कों के हवाले करने से हिचक नहीं रहे हैं। उनके लिए इसके बदले मिलने वाले अरबों डॉलर मायने रखते हैं। विदेशी मीडिया संस्थान ने दावा किया है कि अपने हित और देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की चाहत में सरकार ने एक प्लान बनाया है।

पीएम मोदी ने मलेशियाई बिजनेस लीडर्स से की मुलाकात, भारत में व्यापार के लिए किया प्रोत्साहित

IANS | February 8, 2026 5:10 PM

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे का समापन रविवार को कर दिया। इस बीच रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के चार बड़े बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और दोनों देशों के बीच बढ़ते बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) कनेक्शन और भारत की ग्रोथ स्टोरी में मलेशियाई कंपनियों की गहरी दिलचस्पी की तारीफ की।

बांग्लादेश चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर हो रहे साइबर हमले, जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना

IANS | February 8, 2026 5:02 PM

ढाका, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव हो रहे हैं। चुनावी तैयारियों और अभियानों के बीच बांग्लादेश में महिलाओं की आत्मनिर्भरता, रोटी और रोजगार एक अहम मुद्दा बना हुआ है। खासतौर से जमात-ए-इस्लामी की तरफ से महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ने तूल पकड़ लिया।

पाकिस्तानी सेना ने हिंसक झड़पों के बाद 180 बलूच लोगों को हिरासत में लिया

IANS | February 8, 2026 4:12 PM

क्वेटा, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हुई जबरदस्त झड़पों के कुछ दिनों बाद, इस्लामाबाद में अधिकारियों ने बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। रविवार को स्थानीय मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कम से कम 180 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यूएसआईएसपीएफ ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का किया स्वागत

IANS | February 8, 2026 3:40 PM

वाशिंगटन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम व्यापार साझेदारी का स्वागत किया। यूएसआईएसपीएफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर किए गए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर का स्वागत किया, जो 7 फरवरी, 2026 से भारतीय सामान के आयात पर अतिरिक्त 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क खत्म कर देगा।