भारत के साथ काम करने को तैयार है चीन: चीनी राजदूत जू फीहोंग

IANS | February 10, 2026 7:17 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गलवान विवाद के बाद से भारत और चीन के बीच हाल के कुछ समय में तनाव कम हुए हैं। दोनों देशों के बीच सेवाएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं, जो गलवान विवाद की वजह से पूरी तरह से बंद हो गई थीं। इस बीच भारत में चीनी राजदूत जू फीहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी।

बांग्लादेश चुनाव के बाद तेजी से बदलेगा राजनीतिक माहौल : अरविंद गुप्ता

IANS | February 10, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है। चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वोटिंग को लेकर कई सख्त नियमों का ऐलान किया गया है। बांग्लादेश में चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इस बीच शिक्षक अरविंद गुप्ता ने कहा कि ये चुनाव सबको साथ लेकर चलने वाला नहीं है। वहीं, उन्होंने 'सीड्स ऑफ हेट : बांग्लादेश एक्सट्रीमिस्ट सर्ज' नाम की किताब पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

ग्लोबल साउथ में पहली बार एआई समिट, भारत के विजन को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

IANS | February 10, 2026 5:11 PM

जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से लेकर 20 फरवरी तक भारत-एआई इम्पेक्ट समिट का आयोजन होगा। इस समिट में दुनियाभर के देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला एआई समिट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का आगाज करेंगे।

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

IANS | February 10, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस बढ़ाए हुए है, जो भारत के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है।

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

IANS | February 10, 2026 2:34 PM

क्वेटा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प के कुछ दिनों बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ बलूचिस्तान के नुश्की में घुस गए और सुरक्षा बढ़ा दी है।

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर प्रस्तावित बिल पर वापस लिया गया फैसला

IANS | February 10, 2026 2:25 PM

काठमांडू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया पहला ऐसा देश है जिसने 16 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया। इसी क्रम में नेपाल भी सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए विचार कर रहा था और इस संबंध में एक बिल पेश किया गया। हालांकि, नेशनल असेंबली में प्रस्तावित अब इस बिल को वापस ले लिया गया।

सर्जियो गोर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए पीयूष गोयल, बोले- भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी

IANS | February 10, 2026 1:12 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अपने आवास पर एक रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री गोयल ने गोर के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग, भारत-मलेशिया रणनीतिक साझेदारी का जरूरी स्तंभ है: भारतीय हाई कमीशन

IANS | February 9, 2026 11:24 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय मलेशिया दौरे की खूब चर्चा हो रही है। मलेशिया में भारत के हाई कमीशन बीएन रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, जो मजबूत सभ्यता और सांस्कृतिक संबंधों को फिर से जगाएगा और नया रूप देगा।

राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ बैठक रही सफल, भारत के महासागर विजन के लिए सेशेल्स अहम: पीएम मोदी

IANS | February 9, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने सोमवार को अहम बैठक की। पीएम मोदी ने इस बैठक को द्विपक्षीय संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेशेल्स को भारत के 'महासागर विजन' का अहम हिस्सा करार दिया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने पर चर्चा

IANS | February 9, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई।