महिलाओं के फैशन में 'न्यू लुक' क्रांति, डियोर ने जानें कैसे बदला नैरेटिव

IANS | February 11, 2026 8:36 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक फैशन इतिहास में 'न्यू लुक' ने बड़ी धमक के साथ वर्षों पहले कदम रखा था। 12 फरवरी 1947 का ही वो दिन था जो एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज हो गया। इसी दिन फ्रांस के युवा लेकिन दूरदर्शी फैशन डिजाइनर क्रिश्चियन डियोर ने पेरिस में अपना पहला फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किया, जिसे बाद में "न्यू लुक" के नाम से जाना गया।

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: ओबामा की क्लाइमेट पॉलिसी को करेगा रद्द, अमेरिका में बढ़ी हलचल

IANS | February 11, 2026 7:58 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की बात करने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर्यावरण संबंधी चुनौतियों को भी दरकिनार करने से पिछड़ नहीं रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने ऐलान किया है कि वह इस सप्ताह एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 2009 में स्थापित ‘एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग’ को रद्द करने जा रहा है, जो दशकों से अमेरिकी क्लाइमेट नियमों का मूल कानूनी आधार रहा है।

ग्लोबल साउथ को आकार देने में पीएम मोदी का प्रयास सराहनीय: दक्षिण अफ्रीकी दूत

IANS | February 11, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने बुधवार को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर विकासशील देशों की चिंताओं को लगातार उठाने में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने विकासशील देशों के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी अभूतपूर्व बताया।

'तेजी से बंटती वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत एक मजबूत तीसरे ध्रुव के रूप में उभर रहा है'

IANS | February 11, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वॉशिंगटन स्थित ऑनलाइन प्रकाशन 'द नेशनल इंटरेस्ट' में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, अमेरिका, चीन और रूस द्वारा बनाए जा रहे शत्रुतापूर्ण माहौल में यूरोप और कनाडा के पास भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने के अलावा कोई बेहतर विकल्प नहीं है।

कनाडा स्कूल मास शूटिंग पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मैं सदमे में हूं

IANS | February 11, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल में हुई गोलीबारी पर खेद जताया। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

पाक के स्टेबलकॉइन प्रयोग से और कमजोर हो सकता है पाकिस्तानी रुपया : रिपोर्ट

IANS | February 11, 2026 3:32 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी क्रिप्टो फर्म वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के साथ साझेदारी के माध्यम से डॉलर से जुड़े स्टेबलकॉइन को अपनाने की पाकिस्तान की योजना से देश की डॉलर पर निर्भरता बढ़ सकती है और इससे पाकिस्तान की व्यापक आर्थिक स्थिरता पर भी असर हो सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत-ईयू ट्रेड डील बदलती दुनिया की नई तस्वीर पेश करती है: रिपोर्ट

IANS | February 11, 2026 2:34 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए), जिसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है, बदलती दुनिया की नई व्यवस्था की झलक दिखाता है। द गार्डियन की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जब दुनिया में क्षेत्रीय सीमाओं पर खतरे, ऊंचे टैरिफ (कर) और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की कमजोरी बढ़ रही है, ऐसे समय में यह समझौता एक नई दिशा दिखाता है।

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी: हमलावर समेत 10 लोगों की मौत

IANS | February 11, 2026 9:11 AM

ब्रिटिश कोलंबिया, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई एक सामूहिक गोलीबारी में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

लेटरन संधि के 97 साल: वेटिकन सिटी को मिला स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा, छह दशक पुराना विवाद हुआ था खत्म

IANS | February 10, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। 97 साल पहले इटली में एक नई कहानी लिखी गई। एक समझौता लेटरन नाम की जगह पर हुआ। 11 फरवरी 1929 को इटली और रोमन कैथोलिक चर्च के बीच हुआ 'लेटरन समझौता' यूरोपीय राजनीति और ईसाई धर्म के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ लेकर आया। इस समझौते के माध्यम से वेटिकन सिटी को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली। यह संधि केवल एक राजनीतिक करार नहीं थी, बल्कि लगभग छह दशकों से चले आ रहे उस विवाद का समाधान थी जिसे “रोमन प्रश्न” कहा जाता है।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल

IANS | February 10, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रों भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मैक्रों भारत-एआई इम्पेक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे।