कॉमिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: चार्ल्स एम. शुल्ज और ‘पीनट्स', जिन्होंने दशकों तक उम्मीदों को रखा बरकरार

IANS | February 12, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कॉमिक स्ट्रिप 'पीनट्स' के चार्ली ब्राउन, स्नूपी, लूसी सरीखे किरदारों ने एक दौर को बच्चा बनाए रखा तो अगले ही पल जिंदगी की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुलझाने का मौका मुहैया करा दिया। लगभग 5 दशक तक इसने पीढ़ियों को अपने मोहपाश में बांधे रखा, लेकिन फिर आया वो दिन जब इसे भी अपने अंजाम तक पहुंचा दिया गया। इस कॉमिक स्ट्रिप को लिखने वाले की अंतिम इच्छा भी यही थी!

भारत दौरे पर पहुंचेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल

IANS | February 12, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा भारत के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एआई-इम्पेक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति लूला यहां पहुंचने वाले हैं।

बांग्लादेश में मतदान संपन्न, कई पोलिंग बूथों पर हिंसा, महिला एजेंट्स को परेशान करने का भी आरोप

IANS | February 12, 2026 4:44 PM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। कड़ी सुरक्षा और लोगों में भारी उत्साह के बीच 299 सीटों पर वोट डाले गए। हालांकि, वोटिंग के दौरान भारी हिंसा और पोलिंग बूथों पर महिला एजेंट्स के साथ बदतमीजी का भी मामला सामने आया है।

बांग्लादेश चुनाव पर भारत की नजर, राजनीतिक अस्थिरता से वर्षों की कोशिशों पर विराम तय

IANS | February 12, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में वोट चोरी और हिंसा की घटनाओं के बीच गुरुवार को आखिरकार चुनाव शुरू हो गया। बांग्लादेशी मीडिया ने चुनाव आयोग के हवाले से जानकारी साझा की है कि दोपहर 12:00 बजे तक पूरे देश में 32.88 फीसदी वोटिंग हुई।

बांग्लादेश चुनाव के दौरान कई पोलिंग बूथों पर हुई हिंसा, एक बीएनपी नेता की मौत

IANS | February 12, 2026 3:19 PM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को जारी चुनाव के बीच कई पोलिंग बूथ पर हिंसा देखने को मिल रही है। भड़की हिंसा में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता की मौत हो गई।

बांग्लादेश चुनाव की वोटिंग के दौरान दो पोलिंग सेंटरों पर धमाका, एक बच्चा समेत तीन घायल

IANS | February 12, 2026 3:05 PM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और रेफरेंडम-2026 के लिए देश भर के 299 चुनाव क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई है, जो बिना किसी ब्रेक के शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इलेक्शन कमीशन के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे तक 32,789 पोलिंग सेंटरों पर 32.88 फीसदी वोटिंग हुई। इस बीच दो जगह धमाके की खबर भी सामने आई है।

बांग्लादेश चुनाव : पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में उत्साह, प्रगतिशील नेतृत्व चुनना मकसद

IANS | February 12, 2026 1:33 PM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। बांग्लादेश के नेताओं ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में पोलिंग सेंटर पर आने और वोट करने की अपील की है। इस चुनाव में कई युवा ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह है।

ढाका में यूनुस ने डाला वोट, चुनाव को ‘नए बांग्लादेश का जन्मदिन’ बताया

IANS | February 12, 2026 11:55 AM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद यूनुस ने गुरुवार को करीब 10:20 बजे ढाका के गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज में 13वें संसदीय चुनाव में वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यूनुस ने कहा कि ये चुनाव नए बांग्लादेश का जन्मदिन है।

बांग्लादेश चुनाव : बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने डाला वोट, कहा- 'लोगों को उनके अधिकार वापस मिल गए'

IANS | February 12, 2026 10:54 AM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज सेंटर में अपना वोट डाला है।

आवामी लीग ने बांग्लादेश में अस्थिरता की चेतावनी दी, चुनाव को बताया 'मजाकिया'

IANS | February 12, 2026 9:23 AM

ढाका, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में गुरुवार को पार्लियामेंट्री चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। वहीं, अवामी लीग ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से देश को टूटने से बचाने की अपील की और चुनाव को 'दिखावा' बताया।