बांग्लादेश में 17 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, 13 देशों को भेजा गया न्योता

IANS | February 15, 2026 11:36 AM

ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की शानदार जीत के बाद बीएनपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। बांग्लादेशी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, चुने गए सदस्य मंगलवार, 17 फरवरी को शपथ लेंगे। बांग्लादेश ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों को न्योता भेजा है।

तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, एआई इम्पैक्ट समिट समेत कई कार्यक्रमो में होंगे शामिल

IANS | February 15, 2026 11:21 AM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ 16 फरवरी की देर रात को भारत पहुंचेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी विस्तार से साझा की है। 16 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे मैक्रों मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और उनके आधिकारिक दौरे की शुरुआत 17 फरवरी से होगी।

बांग्लादेश चुनाव में 41 पार्टियों का 'फ्लॉप शो', एक भी सीट नहीं मिली, 'बीजेपी' ने किया कमाल

IANS | February 14, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनावी नतीजे में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की एकतरफा जीत हुई है। वहीं, 41 राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ हो गया।

बांग्लादेश: बीएनपी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, रचनात्मक तरीके से भारत से जुड़ने की उम्मीद जताई

IANS | February 14, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बंपर जीत हासिल की है। बीएनपी चीफ तारिक रहमान दो विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतरे थे और दोनों पर ही उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं बीएनपी और तारिक रहमान की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले तारिक को फोन कर बधाई भी दी। बीएनपी ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।

भारत एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर उत्साहित हैं एएसपीआई की मैनेजिंग डायरेक्टर रॉरी डेनियल्स

IANS | February 14, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में करने जा रहा है। इस एआई इम्पैक्ट समिट का पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर से तकनीक जगत के तमाम दिग्गज शामिल होने वाले हैं। भारत एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआई) की मैनेजिंग डायरेक्टर रॉरी डेनियल्स काफी उत्साहित हैं।

2026 एआई का वर्ष रहेगा, भारत को डेटा को 'नेक्स्ट ऑयल' की तरह देखना होगा : एएमडी एग्जीक्यूटिव

IANS | February 14, 2026 1:22 PM

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव से गुजर रहा है, ऐसे में भारत को अगर अगली औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करना है, तो उसे डेटा को "नेक्स्ट ऑयल" की तरह देखना होगा। यह बयान एएमडी के एआई जीपीयू एलोकेशन हेड सुनिल पाल ने नई दिल्ली में होने वाली इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले दिया।

बीएनपी के तीन हिंदू उम्मीदवारों की जीत, भारत-बांग्लादेश संबंध पर गायेश्वर चंद्र बोले- यह सम्मान और बराबरी का रिश्ता है

IANS | February 14, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। ये सभी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के हैं। तीनों हिंदू उम्मीदवारों में से एक, गायेश्वर चंद्र रॉय, ने आईएएनएस से खास बातचीत की। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, बीएपी ने 299 सीटों में से 211 सीटें जीतीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र लापता, स्थानीय अधिकारियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; परिवार चिंतित

IANS | February 14, 2026 12:36 PM

वॉशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत ने बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के 22 साल के भारतीय स्टूडेंट के गायब होने पर गहरी चिंता जताई है। स्थानीय अधिकारी पूर्व बे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। बता दें, इससे पहले भी अमेरिका से कई भारतीय छात्रों के लापता होने की खबर सामने आई है।

न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितने साल तक हो सकती है जेल

IANS | February 14, 2026 9:21 AM

वॉशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। साल 2023 में निखिल गुप्ता न्यूयॉर्क में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या कराने के लिए 15,000 डॉलर देने पर राजी हो गए थे। मैनहैटन की एक संघीय अदालत में पेश होकर उन्होंने यह बात खुद स्वीकार की। इस मामले में अमेरिका की संघीय जेल में अधिकतम 40 साल तक की सजा का प्रावधान है।

भारत-कनाडा के रिश्ते पूरी मजबूती के साथ ‘वापस पटरी पर’

IANS | February 14, 2026 8:51 AM

वॉशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा है कि भारत और कनाडा के संबंध अब बेहद अच्छे हो गए हैं और पूरी तरह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लेकर बातचीत कुछ ही हफ्तों में शुरू हो सकती है और इसे जल्दी पूरा किया जा सकता है।