भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद का प्रत्यर्पण करने को कहा (लीड-1)
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी हाफिज सईद को भारत को सौंपे। विभिन्न आतंकवादी वारदातों में शामिल हाफिज सईद मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड है। पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी को सौंपने की मांग की है।