नए साल पर संभावित दंगों को लेकर जर्मन अधिकारी सतर्क
बर्लिन, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। 2023 में नए साल की पूर्व संध्या पर हुए दंगों और आपातकालीन सेवाओं पर हमलों से सबक लेते हुए जर्मन अधिकारियों ने कमर कस ली है। जर्मनी की आपातकालीन सेवाएं देश भर में साल के अंत में होने वाले उत्सवों से निपटने की तैयारी कर रही हैं। वहीं आतिशबाजी की बिक्री शुरू होने पर जनता से शांतिपूर्ण रहने की अपील की गई।