103 साल पहले दुनिया हुई 'इंसुलिन' से रूबरू, 14 साल के थॉम्पसन को दी गई थी पहली खुराक
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 11 जनवरी 1922 का दिन एक मील का पत्थर माना जाता है। इसी दिन कनाडा में पहली बार एक मधुमेह रोगी को इंसुलिन का सफलतापूर्वक इंजेक्शन दिया गया, जिसने उस बीमारी को नियंत्रित करने का रास्ता खोल दिया जिसे उस समय लगभग निश्चित मृत्यु का पर्याय माना जाता था। यह प्रयोग न केवल एक मरीज के जीवन को बचाने में सफल रहा, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गया।