डच पीएम और स्विस राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, एआई से लेकर ट्रेड पर हुई सार्थक चर्चा

IANS | February 19, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर अपने डच समकक्ष डिक शूफ और स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत की। बैठकों में भारत-यूरोप के बीच हुए समझौतों के भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने पेश किया 'मानव विजन'

IANS | February 19, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में भारत अपने तकनीकी विकास का जलवा बिखेर रहा है। एआई को लेकर भारत ने अपना दृष्टिकोण साझा किया है। विदेश मंत्रालय ने एआई समिट में शामिल हुए नेताओं की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, पीएम मोदी ने मानव विजन को साझा किया।

पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, एआई सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई बात

IANS | February 19, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई मुलाकात में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

इमरान खान से 'डील' पर फंसी शरीफ सरकार, मंत्री तरार को देनी पड़ रही सफाई

IANS | February 19, 2026 3:29 PM

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सियासत में अजब सी उथल-पुथल मची है। केंद्र में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की सेहत है। पीएम शहबाज शरीफ के दो करीबियों की टिप्पणी और बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। मीडिया में शोर मचा तो बड़बोले सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार को सफाई पेश करनी पड़ी।

एआई समिट की ‘फैमिली फोटो’: नरेंद्र मोदी के साथ दिखे वैश्विक नेता, क्या कहती है तस्वीर?

IANS | February 19, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे। सामने आई “फैमिली फोटो” केवल एक औपचारिक समूह तस्वीर नहीं है, बल्कि वैश्विक राजनीति और तकनीकी सहयोग का प्रतीकात्मक दृश्य भी है।

अमेरिका के साथ जंग के हालात के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, तिब्बत में भी हिली धरती

IANS | February 19, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत में एक बार फिर से गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसकी गहराई 130 किलोमीटर रही। अमेरिका के साथ जंगी हालात के बीच दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

भारत ने वो बनाया जो किसी और ने नहीं किया, एआई समिट में मैक्रों ने शेयर की मुंबई के स्ट्रीट वेंडर की कहानी

IANS | February 19, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक दिलचस्प कहानी सुनाई। उन्होंने मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का जिक्र कर भारत के डिजिटल बदलाव के बारे में सबको बताया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति एक दशक पहले बैंक अकाउंट नहीं खोल पाता था, वह अब आसानी से ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करता है।

पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, छह लोगों की मौत और कई घायल

IANS | February 19, 2026 11:38 AM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में गैस लीक होने की वजह से धमाका हुआ है, जिसके बाद बिल्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। एक अन्य घटना में ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बलूचिस्तान के ताफ्तान में एक गैस प्लांट में जबरदस्त धमाके की घटना सामने आई है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से गहरे होंगे संबंध, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी: एक्सपर्ट (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | February 19, 2026 9:50 AM

वॉशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-ब्राजील संबंधों पर काम कर रहे अमेरिका के एक सीनियर अर्थशास्त्री ने कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का भारत में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट के लिए आना और उसके बाद एक पूरे सरकारी दौरे पर जाना, ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी की तरफ से संबंधों को बहुपक्षीय सहयोग से आगे बढ़ाकर एक गहरी आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी बनाने की सोची-समझी कोशिश का संकेत है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बड़े फायदे हुए : एक्सपर्ट (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | February 19, 2026 9:19 AM

वॉशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि हाल ही में घोषित भारत-अमेरिका ट्रेड फ्रेमवर्क एक 'सकारात्मक विकास' है। इस अंतरिम व्यापार समझौते से दोनों देशों के लिए एक्सपोर्ट में बड़ा फायदा हो सकता है, सप्लाई चेन इंटीग्रेशन गहरा हो सकता है और बड़ी रणनीतिक साझेदारी में नई रफ्तार आ सकती है।