रोजगार कम महंगाई ज्यादा, ईरान की सड़कों पर फूटा जेन-जी का गुस्सा, खामनेई के खिलाफ नारेबाजी
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल के बाद अब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ जेन-जी का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर बीते पांच दिनों से जारी जेन-जी के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। इसमें कम से कम छह लोग मारे गए।