लाल सागर में हौथी विद्रोहियों ने भारतीय तेल टैंकर को बनाया निशाना : अमेरिकी सेना
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि दक्षिण लाल सागर में हौथी आतंकवादियों के दागे गए ड्रोन से एक भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।