ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत देश छोड़ने की अपील
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक होते जा रहे हैं। इस बीच ईरान में भारत के दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।