ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप
वॉशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने अब तक आठ युद्धों को समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि यदि भारत द्वारा आतंकी ढांचे के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनका हस्तक्षेप न होता, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मृत्यु हो गई होती।