चिली में हर साल आग की आफत, फिर कुदरत के कहर से परेशान हजारों लोग
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। चिली के लिए हर साल लगने वाली जंगल की आग आफत लेकर आती है। पिछले कई सालों से आग के कारण वन्य जीवों के साथ ही आम जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। एक बार फिर चिली के पेन्को में जंगल की आग ने हजारों लोगों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।